Slide 1
Slide 1
एजुकेशनगाजीपुर

79वां स्वतंत्रता दिवस सेंट जॉन्स स्कूल में हर्षोल्लास से मना,फादर आनंद ने बच्चों को स्वतंत्रता के महत्व को बताया

गाज़ीपुर । सेंट जॉन्स स्कूल, तुलसीपुर, गाज़ीपुर में 79वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री विवेक खन्ना अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग रहे।  विद्यालय के प्रधानाचार्य फ़ादर आनंद, मुख्य अतिथि श्री विवेक खन्ना, विशिष्ट अतिथि डब्लू. एस.ओलवे, रिटायर्ड एस्टीमेटर सी.पी.डब्लू.डी. चेन्नई, सिस्टर सुरभि ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया।छात्र-छात्राओं ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत की। जिनमें देशभक्ति गीत धरती सुनहरी,अंबर नीला… ने सभी का मन मोह लिया। इसी क्रम में हाउस वाइज भाषण प्रतियोगिता, देशभक्तों पर आधारित नाटक, संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं।प्रस्तुतियों में झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई,मंगल पांडे,सावित्रीबाई फुले तथा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर आधारित कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।नाटक प्रतियोगिताः प्रथम ग्रीन हाउस, द्वितीय -ब्लू हाउस, तृतीय ,रेड हाउस,चतुर्थ येलो हाउस भाषण प्रतियोगिता प्रथम यतीषा कक्षा 11, ब्लू हाउस द्वितीय  तेजस्विनी यादव कक्षा 8, ग्रीन हाउस तृतीय  अल्विया मेरिया सेबी येलो हाउस रही।मुख्य अतिथि श्री विवेक खन्ना ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज भारत तेजी से विकास की ओर अग्रसर है। यह कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का युग है। यदि तकनीक एवं देशभक्ति साथ-साथ चलें तो भारत को विश्व गुरु बनने से कोई नहीं रोक सकता। प्राचार्य‌ फ़ादर आनंद ने बच्चों को स्वतंत्रता के महत्व और डिजिटल इंडिया के विज़न के बारे में प्रेरणादायक विचार साझा किए। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन एवं बच्चों में मिष्ठान वितरण के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button