Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर : ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन  के दो नए जिला उपाध्यक्ष एवं महामंत्री हुए नामित

संवाददाता / गाजीपुर । राष्ट्रीय प्रवक्ता त्रिलोकी नाथ राय ने जानकारी देते हुए बताया कि उधरनपुर निवासी ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष कृष्णानंद राय द्वारा आज जिला कार्यकारिणी विस्तार के क्रम में दो व्यक्तियों को उपाध्यक्ष एवं एक व्यक्ति को महामंत्री नामित किया गया है।जिला अध्यक्ष कृष्णानंद राय द्वारा क्रमशः मुहम्मदाबाद तहसील के शेरपुर खुर्द निवासी डॉक्टर आलोक राय, जोगा मुसाहिब निवासी रविशंकर राय को उपाध्यक्ष पद हेतु नामित किया गया है। एवं साथ ही सियाड़ी निवासी राकेश रंजन राय को जिला महामंत्री के रूप में मनोनीत किया गया है।

मनोनयन का समाचार पाते ही ब्रह्मर्षि समाज में खुशी की लहर दौड़ गई है। और लोगों द्वारा बधाई और शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है।

लोगों का कहना था कि इस नियुक्ति से ब्रह्मर्षि समाज को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में मदद मिलेगी। जिला अध्यक्ष कृष्णानंद राय ने एक मनोनयन पत्र जारी करते हुए कहा कि संगठन के प्रति सच्ची निष्ठा एवं कार्यों के प्रति समर्पण को देखते हुए आज दो व्यक्तियों को उपाध्यक्ष एवं एक व्यक्ति को महामंत्री के पद पर मनोनीत किया गया है। कार्यकारिणी का विस्तार किया जा रहा है जल्दी ही अन्य पदों पर लोगों को मनोनीत किया जाएगा।समाचार पाकर ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन की राष्ट्रीय, प्रदेश, और गाजीपुर इकाई और क्षेत्रवासियों द्वारा शुभकामनाएं देने का सिलसिला अनवरत जारी रहा । इस मौके पर ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के गाजीपुर की टीम के साथ सैकड़ों क्षेत्रवासी फूल माला पहनाकर स्वागत के साथ बधाई दिए। इस अवसर पर मनोनीत जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर आलोक राय, रविशंकर राय एवं महामंत्री राकेश रंजन राय ने संगठन के लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा जिस भरोसे और विश्वास के साथ हम लोगों दायित्व दिया गया है। हम लोग हमेशा अपने कर्तव्यों और दायित्वों का निर्वहन कर्मठता और ईमानदारी से करने का भरपूर प्रयास करेंगे। समाज और संगठन के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। इस अवसर पर शुभकामनाएं प्रेषित करने वालों ने प्रमुख रूप से ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजेश राय, राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष कामेश्वर राय, उपाध्यक्ष प्रेमप्रकाश नारायण सिंह, उपाध्यक्ष मुक्तिनाथ राय, उपाध्यक्ष सदानंद राय, राष्ट्रीय सचिव दुर्गेश राय, राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉक्टर दिवाकर राय, राष्ट्रीय प्रवक्ता त्रिलोकी नाथ राय, राष्ट्रीय संगठन मंत्री अखिलेश राय, राष्ट्रीय संगठन मंत्री जयेश मिश्रा, संगठन मंत्री साकेत सिंह, राजीव राय राष्ट्रीय प्रवक्ता, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रवीण शाही, प्रदेश संगठन मंत्री अंकुर राय, सहित तमाम राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं प्रदेश के पदाधिकारी एवं इसके अलावा तमाम राजनयिक सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button