Slide 1
Slide 1
आजमगढ़क्राइम

आजमगढ़:आठ बर्षीय मासूम से दुष्कर्म

गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़। देवगांव कोतवाली के शहरीबंधा गांव मे बुधवार की सुबह आठ वर्षीय छात्रा के साथ एक बदमाश ने दुष्कर्म किया। मिली जानकारी के अनुसार, देवगांव कोतवाली के शहरीबंधा गांव निवासिनी कक्षा तीन में पढ़ने वाली आठ वर्षीय छात्रा के साथ गांव के ही युवक विनय द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। छात्रा अपने घर से सुबह लगभग सात बजे प्राथमिक विद्यालय शहरीबंधा पढ़ने जा रही थी कि गांव के ही युवक विनय पुत्र मेवालाल ने छात्रा को जबरदस्ती खींचकर अपने घर के शौचालय के अंदर ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। कुछ देर बाद छात्रा रोते बिलखते अपने घर पहुंची। लहूलुहान स्थिति मे देखकर स्वजन ने पूछा तो छात्रा रोते बिलखते स्वजनों से आप बीती सुनाई। स्वजनों ने घटना की सूचना देवगांव पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची देवगांव पुलिस जांच में जुट गई, वही छात्रा के पिता ने आरोपी युवक विनय के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। देवगांव कोतवाल विमल प्रताप राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया। आरोपी की गिरफ्तारी जल्द से जल्द कर ली जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button