Slide 1
Slide 1
आजमगढ़क्राइम

आजमगढ़:बुजुर्ग को बाइक ने मारी टक्कर,गिरते ही तेज रफ्तार ऑटो रिक्शा ने कुचला,मौत

गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र के असीलपुर गांव के सामने बुधवार शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 65 वर्षीय वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। फरिहा बाजार से अपने घर लौट रहे साइकिल सवार वृद्ध को पहले मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद एक तेज रफ्तार से आ रही ऑटो ने वृद्ध को कुचल दिया इस वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान हरीराम (65 वर्ष), पुत्र राजबली, निवासी कोटियाजहांगीरपुर, थाना निजामाबाद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हरिराम किसी कार्य से फरिहा बाजार आए थे और साइकिल से सरायमीर रोड होते हुए अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वह असीलपुर गांव के सामने पहुँचे,तभी दुर्घटना हो गई। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक के दो पुत्र हैं। इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button