Slide 1
Slide 1
आजमगढ़

आजमगढ़ : श्रावणी मेले में उमड़ी भीड़


गोविंदा लाल शर्मा/आजमगढ़। पवित्र श्रावण मास में नगर के पुरानी कोतवाली स्थित अग्रवाल धर्मशाला में श्री अग्रसेन महिला मंडल के तत्वावधान में भव्य श्रावणी मेले का आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।अग्रवाल समाज की महिलाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस मेले में विभिन्न प्रकार के आकर्षक स्टॉल्स लगाए गए। समाज की महिलाओं द्वारा आर्टिफिशियल ज्वेलरी, गेम्स, सॉफ्ट ड्रिंक्स, लज़ीज़ व्यंजन, कुर्ती, राखी, पेस्ट्री, पेटीज़, कोलकाता की प्रसिद्ध झालमुढ़ी, लेडीज़ पर्स, साड़ी, रेडीमेड कैंडल्स, चॉकलेट्स और टिफिन बॉक्स जैसी सामग्रियों की दुकानें सजाई गईं, जहाँ समाज के हर वर्ग की महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। खरीदारी के साथ-साथ मेले में स्वास्थ्य और पर्यावरण जागरूकता का भी संदेश दिया गया। पन्ना टावर की ओर से प्रिया अग्रवाल ने मेले में आए लोगों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया। वहीं, हर घर टेरेस गार्डन के उद्देश्य से लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित करते हुए निःशुल्क पौधे और जैविक खाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में अग्रवाल समाज की बहुओं और बच्चियों ने एक-दूसरे को श्रावण मास की बधाई दी और विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महिला मंडल की कोषाध्यक्ष ममता गोयल ने बताया कि समाज की प्रतिभाओं को मंच देने और उन्हें स्वावलंबी बनाने के लिए विगत 10 वर्षों से सावन मास में इस मेले का नियमित आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर मंडल की संरक्षक मीरा अग्रवाल ,अध्यक्ष निशा अग्रवाल, मंत्री बिंदु अग्रवाल, के अलावा मनीला, पूजा, डिंपल, प्रियंका, लता, रेनू, वर्षा, सुमन, प्रिया, मंजू अग्रवाल, अनामिका अग्रवाल सहित समाज की अनेक गणमान्य महिलाएँ उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button