Slide 1
Slide 1
आजमगढ़उत्तर प्रदेश

आजमगढ़: बैंककर्मी की शर्मनाक करतूत,युवक के चेहरे पर पेशाब किया

गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़। जिले से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसने पूरे जिले ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में सनसनी फैला दी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक युवक को दूसरे व्यक्ति के चेहरे पर पेशाब करते हुए देखा जा सकता है। यह वीडियो न केवल समाज को झकझोर रहा है, बल्कि मानवीयता और नैतिकता पर भी गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।बताया जा रहा है कि यह घटना आजमगढ़ शहर के रैदोपुर इलाके की है। वायरल वीडियो में नजर आने वाला आरोपी युवक साहिल कुमार बताया जा रहा है, जो रैदोपुर स्थित एलआईसी बिल्डिंग के पीछे के इलाके का रहने वाला है और वर्तमान में मऊ जिले के एक बैंक में कर्मचारी के रूप में कार्यरत है। 15 सेकंड का यह वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में जहां एक युवक के चेहरे पर पेशाब की जा रही है, वहीं पीछे एक कुत्ते की प्रतिक्रिया ने लोगों का ध्यान खींचा जैसे वह दृश्य देखकर खुद “शर्मिंदा” हो गया हो। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने लिखा, “कुत्ता तो फिर भी इंसान निकला।लोगों में आक्रोश और निंदा जैसे ही वीडियो सामने आया, जिले में आक्रोश फैल गया। स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि ऐसी अमानवीय हरकत समाज में नैतिकता के पतन का प्रतीक है और इसके खिलाफ तत्काल उदाहरण पेश किया जाना चाहिए। पुलिस की प्रतिक्रिया मामले पर एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने कहा,यदि इस घटना से संबंधित कोई पीड़ित या नागरिक शिकायत करता है, तो पुलिस मामले की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई करेगी। फिलहाल, जिस व्यक्ति के साथ यह अमानवीय कृत्य हुआ है, उसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button