Slide 1
Slide 1
कारोबारवाराणसी

वाराणसी:स्मार्ट मीटर तेज चलने से उपभोक्ताओं में हलचल

सप्ताह में ज्यादा बिल बढ़ने  से हो रही परेशानी

सुशील कुमार मिश्र/ वाराणसी । उत्तर प्रदेश किसान काँग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता संजय चौबे ने 24 जुलाई कों एम डी पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड औऱ uppcl के चेयर मैन कों मेल भेजकर स्मार्ट मीटर मे रीडिंग ,लोड जम्पिंग सहित अन्य समस्याओं पर सवाल करते हुए कहा कि प्रदेश मे जब से स्मार्ट मीटर लगा है तब से प्रदेश के कोने कोने से मीटर के तेज भागने की शिकायत उपभोक्ताओं द्वारा की जा रही है औऱ इसी क्रम जब यह मीटर मेरे यहा 24-5-2024 कों लगा तब से लगभग 17दिन की रीडिंग का अवलोकन किया गया जिसमें कभी कभी  43.5,81,49.1,50.7,61.2 यूनिट दर्ज किया गया जबकि विद्युत विभाग द्वारा जब 10 जून कों चेक मीटर लगाकर जब 4 जुलाई कों चेक मीटर उतारा गया तब कभी भी किसी भी दिन 28 यूनिट से ज्यादा नहीं आया औऱ यह देखा गया की बिना चेक मीटर की रीडिंग 17 दिनों मे 637.8 औऱ चेक मीटर लगने के बाद 24दिनों मे स्मार्ट मीटर की रीडिंग 637.8 से बढ़कर 1253.5 यूनिट अर्थात 615.7 यूनिट तथा चेक मीटर की रीडिंग 2274 से बढ़कर 2879 हो गया अर्थात 615 यूनिट थी।चौबे ने कहा कि स्मार्ट मीटर शुरू के 17 दिन  औसत 637.8/17 अर्थात 37.5यूनिट प्रतिदिन के हिसाब से तथा चेक मीटर लगने के 24 दिन बाद  औसत 615.7/24 अर्थात 25.6 प्रतिदिन के हिसाब से चला तथा अर्थात दिन के हिसाब से देखा जाय तो कभी भी 28 यूनिट से ज्यादा मीटर की रीडिंग  नहीं आया।
चौबे ने कहा कि अब सवाल उठता है कि क्या स्मार्ट मीटर सेंस करके रीडिंग दे रहा है औऱ उसे पता चल गया हो कि उसकी चेकिंग के लिये चेक मीटर सहित कई मीटर लगे है इसी कारण उसकी बाद की रीडिंग जंप नहीं की औऱ पहले से काफी  कम आ गयी।
चौबे ने आगे कहा कि स्मार्ट मीटर औऱ चेक मीटर की रीडिंग मे 615.7-615=.7 का अंतर आया जबकि चेक मीटर का एम डी 3.7kw  तथा स्मार्ट मीटर का एम डी 3.69 kw अर्थात अर्थात चेक मीटर का एम डी स्मार्ट मीटर के एम डी से 10 वाट ज्यादा आया इस लिहाज से देखा जाय तो चेक मीटर की रीडिंग ज्यादा आना चाहिये लेकिन यहा उल्टा हो गया स्मार्ट मीटर की रीडिंग चेक मीटर से .7 यूनिट ज्यादा आ गयी जो की साइंस की दृष्टि से असंभव है इससे पता चलता है की स्मार्ट मीटर मे खामी है औऱ जम्पिंग की समस्या है।चौबे ने कहा कि विद्युत विभाग की चेक मीटर लगाकर की गयी जाँच से पता चलता है स्मार्ट मीटर चेक मीटर से 4.44kw के एम डी पर  24 दिन मे .7यूनिट तेज भाग रहा है औऱ 30दिन के हिसाब से देखा जाय यह .8यूनिट तेज भागेगा पूरे प्रदेश के हिसाब से देखा जाय तो उपभोक्ताओं की कई लाख विद्युत यूनिट का घपला हो रहा है। 15दिन मे जवाब न मिलने पर प्रेस कांफ्रेंस करके खुलासा किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button