वाराणसी:भ्रामक ख़बर प्रकाशित होने पर शिक्षक नेता ने दी सफाई

डॉ शिव यादव /वाराणसी ।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ वाराणसी के वरिष्ठ शिक्षक नेता सनत कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय पहलूकापुरा (काशी विद्यापीठ) वाराणसी के शिक्षकों द्वारा संघ को सूचित किया गया है कि उक्त विद्यालय में दिनांक 25 अगस्त को मिड डे मील वितरण की तैयारी चल रही थी उसी दौरान कुछ बच्चे वहां पहुंच गये और आपस में धक्का मुक्की करने लगे जिसके चलते एक बच्चा रसोइयां के ऊपर गिर पड़ा जिससे उसका पैर भगोने में सब्जी गरम होने से जल गया। बच्चे को शिक्षकों व अभिभावकों द्वारा स्थानीय चिकित्सक के पास ले जाकर तुरन्त उपचार कराया गया और घर पहुंचाया गया। अभिभावकों द्वारा शाम को बच्चे को श्री शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय अस्पताल कबीर चौरा वाराणसी में भर्ती कराया गया। विद्यालय के शिक्षक बच्चे के इलाज में निरन्तर सहयोग कर रहे हैं। शिक्षकों का कहना है कि एक हिंदी दैनिक व न्यूज़ चैनल द्वारा बगैर शिक्षकों से जानकारी लिये,अधूरी जानकारी के समाचार प्रकाशित किया गया जिससे विद्यालय व विद्यालय परिवार सहित शिक्षक समाज की गरिमा को धूमिल करने का प्रयास किया गया। सनत कुमार सिंह ने कहा कि वस्तु स्थिति व शिक्षकों द्वारा दी गई जानकारी के फलस्वरूप उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ समाचार पत्र द्वारा शिक्षकों की गरिमा को धूमिल करने वाले प्रकाशित न्यूज का खण्डन करता है उक्त स्थानीय संपादक द्वारा शिक्षकों से बगैर पूरी जानकारी लिये समाचार प्रकाशित किया गया है जिसका उनके स्तर से भी खण्डन किया जाना आवश्यक है।




