वाराणसी: छठ पूजा के मद्देनजर शहर में रूट डायवर्सन,भारी वाहन के प्रवेश पर लगा रोक

सुशील कुमार मिश्र /वाराणसी।छठ पूजा के लिए यातायात पुलिस ने शहर में डायवर्सन प्लान लागू किया है। 27 अक्टूबर की दोपहर 12:00 से रात 8:00 तक और 28 अक्टूबर की भर में 3:00 बजे से कार्यक्रम संवत यानी सुबह 10:00 बजे तक गंगा घाटों की तरफ कोई भी वहां नहीं जा सकेंगे। पड़ाव से राजघाट पुल तक 15 घंटे तक नो व्हीकल जोन रहेगा। गोदौलिया- मैदागिन मार्ग भी नो व्हीकल जोन रहेगा। नमो घाट की ओर किसी तरह के वहां नहीं जा पाएंगे। 27 और 28 अक्टूबर को भारी वाहनों की नो एंट्री में भी बदलाव किया गया है। अब रात 11:00 से रात 2:00 तक ही भारी वाहनों को शहर के भीतर प्रवेश मिलेगा। रात 2:00 बजे के बाद भारी वाहनों ओं का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। एडीसीपी यातायात अंशुमान मिश्रा ने बताया कि रामपुरा से किसी भी प्रकार के वाहनों को गोदौलिया की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। छठ पूजा से संबंधित वाहनों को मजदा टॉकीज, सनातन धर्म इंटर कॉलेज की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। बनिया किराए से वाहनों को रामपुर चौराहे की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को बनिया पियरी रोड पर डायवर्ट किया जाएगा। छठ पूजा से संबंधित वाहनों को बेनिया बाग मैदान में पार्क कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि वाहनों को मैदागिन चौराहे से गोदौलिया की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। छठ पूजा से संबंधित वाहनों हरिशचंद्र पीजी कॉलेज के सामने और टाउन हॉल स्थित पार्किंग में पार्क कराए जाएंगे। गोदौलिया चौराहे से वाहनों को दशाश्मवेध घाट ,राजेंद्र प्रसाद घाट ,शीतला घाट व अन्य समीपवर्ती घाटों की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। सोनपुर से वाहनों को गोदौलिया की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को भेलूपुर की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। बैंक ऑफ़ बड़ौदा किराए से वाहनों को अस्ति चौराहे की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को रवींद्र पुरी की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। अंबेडकर चौराहा से वाहनों का शास्त्रीय घाट की तरफ नहीं दिया जाने दिया जाएगा और ना ही इन वाहनों को चौराहे के आसपास खड़ा होने दिया जाएगा। सभी तरह के वाहनों को कचहरी जेपी मेहता की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। छठ पूजा से संबंधित वहां कचहरी के पीछे जेपी मेहता के सामने पार्क कराए जाएंगे।



