Slide 1
Slide 1
क्राइमगाजीपुर

गाजीपुर : गहमर हत्याकांड का वांछित अभियुक्त मुठभेड़ में घायल,गिरफ्तार

डॉ एके राय
गाजीपुर। थाना  कोतवाली गहमर पुलिस ने हत्या में वांछित अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में घायलावस्था में गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक देशी तमन्चा .315 बोर मय खोखा कारतूस .315 बोर बरामद कर लिया।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक थाना गहमर व चौकी प्रभारी सेवराई रात्रि गश्त में क्षेत्र में क्षेत्र में चक्रमणरत थे। उसी दौरान मुखबिर की सूचना पर हत्या के वांछित अभियुक्त को प्रभारी निरीक्षक मय हमराहियान द्वारा मठिया घाट के पास घेरने का प्रयास किया  तो उसने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। लगा, पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गयी।

पुलिस की गोली उसके बाएं पैर में लगी और पुलिस ने उसे घायलावस्था में धर दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्त ओम सिंह पुत्र सुनील सिंह निवासी ग्राम गहमर पट्टी खेलूराय थाना गहमर जनपद गाजीपुर का निवासी है। उस पर आधा दर्जन अपराधिक मामले दर्ज हैं। उल्लेखनीय है कि गहमर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गहमर के खेलू राय  पट्टी में पूर्व से  चल रहे  विवाद को लेकर बुधवार की रात करीब ग्यारह बजे एक दर्जन हमलावरों ने बाइक सवार तीन युवकों को धारदार हथियारों से वार कर खूनी तांडव किया और उनको अर्जून बाबा की परती स्थिति तालाब में फेंक दिया। इस जघन्य हत्याकांड से पूरा गांव सिहर उठा। घटना को लेकर गांव के लोगों में आक्रोश फैल गया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने स्थिति पर काबू पाया।

घटना से सम्बन्धित एक मृतक विक्की सिंह (22वर्ष) पुत्र संजय सिंह निवासी खेमन राय पट्टी गहमर, थाना-गहमर का शव सुबह तथा दूसरे मृतक सौरभ सिंह (21वर्ष) पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी पट्टी बाबूराय गहमर, थाना गहमर का शव गुरुवार को अपरान्ह अर्जून बाबा की परती स्थिति तालाब से बरामद हुआ। घटना से सम्बन्धित तीसरा पीड़ित अंकित सिंह (23वर्ष) पुत्र अरुण सिंह जो ननिहाल में रहता था, उसका कोई पता नहीं चल सका। उसी हत्याकांड के आरोपियों की खोज में लगी पुलिस टीम ने मुठभेड़ में वांछित आरोपी को घायलावस्था में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस अभिरक्षा में उसे इलाज है तो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ एवं बरामदगी के संबंध में अभियोग पंजीकृत कर पुलिस वैधानिक कार्यवाही में जुटी रही।
की जा रही है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button