गाजीपुर
गाजीपुर: करंट की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

गाजीपुर। कोठिया गांव में एक अत्यंत दुखद और हृदय विदारक घटना घटित हुई। 40 वर्षीय राजेश यादव अपने घर में बिजली का फॉल्ट ठीक करने के दौरान अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी असमय मृत्यु हो गई । यह खबर सुनते ही पूरे गांव में शोक की गहरी लहर फैल गई।




