गाजीपुर : ब्रह्मार्षि जागरण चौपाल से समाज को जागरूक करने का दिया संदेश

गाजीपुर। ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन से संचालित ब्रह्मर्षि जागरण चौपाल का महाभियान, पांचवां दिन सकुशल संपन्न हुआ। संगठन के पदाधिकारियों ने जनपद के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर चौपाल बैठकों के माध्यम से समाजिक जागरूकता का संदेश दिया। पांचवें दिन हसनपुरा एवं पकड़ी गांव में चौपाल का आयोजन किया गया, जहां समाज हित, आपसी समरसता, संगठन की मजबूती और भविष्य की दिशा को लेकर व्यापक चर्चा हुई। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र राय ‘बबलू’ ने अपने वक्तव्य में कहा कि समाज की उन्नति तभी संभव है जब हम आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर आगे बढ़ें। ब्रह्मर्षि जागरण चौपाल का उद्देश्य समाज को संगठित करना, नई पीढ़ी को जागरूक करना और समाज हित में सकारात्मक सोच विकसित करना है।” उन्होंने कहा कि यह महाभियान समाज को नई दिशा देने का कार्य करेगा। वहीं राष्ट्रीय प्रवक्ता त्रिलोकी नाथ राय ने कहा कि “यह भ्रमण महाभियान केवल बैठक तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज के भीतर बिखरे रिश्तों को जोड़ने और सामाजिक चेतना को मजबूत करने का एक सशक्त माध्यम है।
उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम लगातार कई दिनों तक चलाया जाएगा और हर क्षेत्र में समाज के लोगों को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री रासबिहारी राय, जिला महामंत्री प्रमोद राय, जिला संगठन मंत्री राकेश रंजन राय, हसनपुरा से ग्राम प्रधान दीनबंधु राय ,प्रमोद राय, विजेंद्र राय, आरती राय, भागीरथी राय, डॉक्टर रमाकांत राय, मनोज राय, उमेश राय, सुभाष राय, नंदकिशोर राय, अंकित राय, सत्यम राय, रामभवन राय, संतोष राय, अवधेश राय तथा पकड़ी ग्राम से अश्वनी कांत राय, शिवशंकर राय, सुनील राय, शशिभूषण राय, धनंजय राय, वीरेंद्र नाथ राय, निर्मलेंदु राय, अमरनाथ राय अनिल राय, गिरीश राय, अभिषेक राय, आलोक राय, रमाकांत राय सहित बड़ी संख्या में संगठन पदाधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। दोनों गांवों से सैकड़ों लोगों की सहभागिता ने कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम के अंत में समाज को संगठित रखने और ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया गया। पूरा वातावरण सामाजिक चेतना और एकजुटता की भावना से ओत-प्रोत नजर आया।




