Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर : अघोषित बिजली कटौती से क्षुब्ध उपभोक्ताओं ने जेई से जताया विरोध

गाजीपुर। विद्युत उपकेंद्र दुल्लहपुर की विद्युत अनापूर्ति से त्रस्त ग्राम पंचायत छपरी के किसानों और उपभोक्ताओं ने सोमवार को विद्युत उपकेंद्र पर पहुंच कर जबरदस्त विरोध जताया। मौके पर मौजूद अवर अभियंता को पत्रक सौंपते हुए उपभोक्ताओं ने कहा कि मनमाने ढंग से की जा रही विद्युत कटौती से पूरा गांव त्रस्त है। एक माह से अधिक समय से लो वोल्टेज और एक फेस में बिजली नहीं होने की समस्या से जहां किसानों के पम्पिंगसेट नहीं चल रहे हैं वहीं लो वोल्टेज की समस्या से घरेलू उपभोक्ता भी जूझ रहे हैं। रात दिन हो रही कटौती से बिजली का कोई लाभ उपभोक्ताओं को नहीं मिल रहा है। बिजली आने पर भी दस दस मिनट में बिजली कटती रहती है। लोगों ने आरोप लगाया कि रात में आये दिन लाइन खराब होना बताकर लाइनमैन सिखड़ी से ही लाइन काट देते हैं जिससे पूरे क्षेत्र में लाइट होने के बावजूद छपरी के लोगों को लाइट से वंचित होना पड़ रहा है। यह अत्यन्त कष्टदायक है, अगर इस पर तत्काल रोक नहीं लगाई गई तो ग्रामीण जन विभाग की इस कार्रवाई के विरोध में आन्दोलन करने को बाध्य होंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी विभाग की होगी। इस संदर्भ में अवर अभियंता ने बताया कि लो वोल्टेज की समस्या तथा विद्युत आपूर्ति की शिकायत छपरी के उपभोक्ताओं द्वारा की गयी थी, गर्मी के चलते लोड बढ़ने से विद्युत आपूर्ति वाधित हो रही है। यथासम्भव समस्या का समाधान किया जायेगा। पत्रक सौंपने वालों में जनार्दन राय, ध्रुव नरायन राय, कमलेश राय, मनीष कुमार, विनय कुमार, दीपक राय, राम अवतार, श्यामा प्रसाद सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button