Slide 1
Slide 1
आगराक्राइमब्रेकिंग न्यूज़

आगरा में डबल मर्डर से सनसनी, एक साथ निकले दो दोस्तों की मिली लाशें, ग्रामीणों ने किया हंगामा

आकाश वर्मा
आगरा। जिले के किरावली थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। गांव पुरामना के पास नहर किनारे दो युवकों के खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों के सिर पर धारदार हथियार से किए गए हमले के गहरे निशान मिले हैं, जिससे उनकी हत्या की आशंका और गहरी हो गई है। शवों के पास शराब पीने के सामान मिलने से पुलिस सुनियोजित साजिश की ओर इशारा कर रही है। दोनों युवकों की पहचान 38 साल के नेत्रपाल पुत्र चंद्रभान और 35 साल के कृष्णपाल उर्फ केपी पुत्र लालाराम के रूप में हुई। घटना की खबर मिलते ही मृतकों के परिजन मौके पर पहुंचे और रो-रोकर कोहराम मचा दिया। जब पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जा रही थी, तभी आक्रोशित परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर रास्ता जाम कर दिया। उन्होंने पुलिस से तुरंत कार्रवाई और खुलासे की मांग की।
काफी मान-मनौव्वल और समझाने-बुझाने के बाद पुलिस ने जाम खुलवाया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वही डीसीपी पश्विमी अतुल शर्मा ने बताया कि दोनों गांव अरदाया निवासी थे। रविवार शाम दोनों घर से कुछ देर बाद आने की कहकर निकले थे मगर, देर रात तक नहीं लौटे तो परिजन उनकी तलाश में जुट गए। कहीं सुराग नहीं लगा तो परिजन ने पुलिस को सूचना दी। सोमवार सुबह किरावली थाना पुलिस को सूचना मिली। जिस पर किरावली पुलिस मौके पर पहुंची दो शव मिलने की सूचना पर स्थानीय लोग जमा हो गए। डीसीपी पश्चिमी अतुल शर्मा ने बताया कि मौके से फील्ड यूनिट टीम ने सबूत जुटाए हैं। डबल मर्डर के आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें गठित की हैं। पुलिस टीम आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही हैं। जल्द ही हत्याकांड की गुत्थी सुलझा लिया जाएगा। आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे इस मामले की जांच अछनेरा थाना पुलिस करेगी। जबकि, हत्या का मुकदमा किरावली में दर्ज किया जाने पर बात की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button