Slide 1
Slide 1
क्राइम

बुलंदशहर : पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 की मौत, 2 घायल

डबल मर्डर से गांव में दहशत, ADG-DIG समेत आला अधिकारी पहुंचे

मोहित त्यागी /बुलंदशहर। जनपद के सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव निजामपुर में रविवार को पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुई अंधाधुंध फायरिंग में अजब सिंह और सोनू नाम के दो लोगों की मौत हो गई, जबकि गोली लगने से 2 अन्य लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों की ओर से सरेआम दर्जनभर से अधिक राउंड फायरिंग हुई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और तनाव की स्थिति बनी हुई है। सूचना मिलते ही *एसएसपी दिनेश कुमार सिंह* पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। इसके अलावा ADG मेरठ जोन भानु भास्कर और DIG मेरठ रेंज कलानिधि नैथानी भी घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा ले रहे हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button