मिर्जापुर
एक पेंड़ मां के नाम के तहत मड़िहान विधायक ने वन क्षेत्र में किया वृहद वृक्षारोपण

मिर्जापुर। मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने आज वनस्थली महाविद्यालय के समीप स्थित वन क्षेत्र में मां के नाम एक पेंड़ के तहत वृहद वृक्षारोपण किया। विधायक ने विधि-विधान से पूजा-पाठ के बाद फीता काटकर वृक्षारोपण का कार्य सम्पन्न किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में आपने कहा कि उत्तर प्रदेश के कीर्तिमान हरीतिमा के तहत सरकार ही नहीं बल्कि हर व्यक्ति को वृक्ष लगाना चाहिए। इस कार्य में आमजन की सहभागिता आवश्यक है। इस अवसर पर चुनार रेंज के रेंजर शशांक शेखर व सुकृत रेंज के रेंजर हिमांशू सिंह, अहरौरा व अदलहाट के भाजपा मण्डल के अध्यक्ष गण के साथ काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।




