Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेशवाराणसी

वाराणसी:डॉ दीपक मधोक को मिला ’राष्ट्रीय लीडरशिप अवार्ड 2025′

सुशील कुमार मिश्र/ वाराणसी। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट नेतृत्व और योगदान के लिए सनबीम इंग्लिश स्कूल, वाराणसी के चेयरमैन डॉ दीपक मधोक को नेशनल लीडरशिप अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार उन्हें इंडिया जीनियस अवार्ड्स 2025 के अंतर्गत प्रदान किया गया। प्रयास स्टूडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित इंडिया जीनियस अवॉर्ड सेरेमनी में कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ बबीता चौहान वी सीतापुर के एमएलसी पवन सिंह चौहान ने संयुक्त रूप से डॉ दीपक मधोक को नेशनल लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ दीपक  मधोक को न केवल उनके उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए, बल्कि स्कूल को राज्य का सर्वश्रेष्ठ विद्यालय बनाने के उनके अथक प्रयासों के लिए  स्टेट बेस्ट स्कूल प्रिंसिपल से भी नवाज़ा गया। इस सम्मान ने न केवल संस्था की प्रतिष्ठा को बढ़ाया है। बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में एक प्रेरक उदाहरण भी प्रस्तुत किया है। विद्यालय परिवार ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है और भविष्य में भी शैक्षिक उत्कृष्टता की दिशा में निरंतर प्रयासरत रहने का संकल्प दोहराया है। आयोजक अमित श्रीवास्तव ने कहा अपने 11 वें वर्ष में प्रयास स्टूडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी ने कीर्तिमान स्थापित करते हुए प्रदेश के 75 शहरों में यू०पी० जीनियस अवार्ड परीक्षा का आयोजन किया। जिसमें 1700 से अधिक स्कूलों के 2.87 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया जिससे व्यापक स्तर पर छात्रों को अपनी प्रतिभा के आंकलन का अवसर प्राप्त हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button