
गाजीपुर। नगर के रौजा स्थित राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के ऑडिटोरियम हाल में तीसरे दिन मंगलवार को 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह के क्रम में योग विशेषज्ञ प्रतीक्षा पांडे ने योगाभ्यास कराया।जो कॉलेज के प्राचार्य प्रोफे डॉ राजेंद्र सिंह के निर्देशन में चल रहा है। जिसमें कॉलेज के शिक्षक, चिकित्सक, पैरामेडिकल,नॉन पैरामेडिकल अन्य आदि ने भाग लिया।




