Slide 1
Slide 1
आजमगढ़सड़क दुर्घटना

आजमगढ़:अज्ञात वाहन के चपेट में आने से युवक की मौत

गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गोसाई की बाजार ओवर ब्रिज के पास सकलदीप ढाबा के निकट रविवार शाम करीब 8 बजे एक दर्दनाक हादसे में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 33 वर्षीय सोनू गौण की मौके पर ही मौत हो गई। सोनू, सिधारी थाना क्षेत्र के सुरसी (भदुली) गांव के निवासी थे और अपने ननिहाल लालगंज जा रहे थे। सूचना पर पहुंची गंभीरपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, सोनू गौण पुत्र शोभी गौण रविवार को बाइक से अपने ननिहाल लालगंज जा रहे थे। जैसे ही वे गोसाई की बाजार ओवर ब्रिज के पास पहुंचे, एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सोनू सड़क किनारे गड्ढे में गिर गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर गंभीरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।सोनू छह भाइयों और एक बहन में दूसरे नंबर पर थे। वह मुंबई में बड़ा पाव की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। 15 दिन पहले ही वह मुंबई से अपने गांव आए थे। उनके परिवार में मां मनोरमी देवी, पत्नी सविता देवी और तीन पुत्र हैं। सोनू की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी और मां का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button