
गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़। सिधारी थानांतर्गत पठान टोला में हुए सात वर्षीय मासूम की नृशंस हत्या,और बोरे मैं भरकर लाश को दरवाजे पर फेंकने के जघन्य अपराध के कारण पूरा शहर स्तब्ध है। जिस संबंध में कांग्रेस शहर अध्यक्ष काजी रियाजुल हसन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित के घर जाकर परिवार से मिला। परिवार और आस पास के लोगों से मिल घटना की जानकारी ली,साथ ही परिवार को सांत्वना दीया। उक्त मासूम की हत्या से पूरा मोहल्ला स्तब्ध और गमगीन है। जानकारी अनुसार हत्यारोपी दो लोगों के पैर में पुलिस की गोली लगी है और सभी लोग गिरफ्तार कर लिए गए हैं। परंतु हत्या का कारण अभी तक अनसुलझी है।प्रतिनिधिमंडल ने परिवार को बताया कि हत्या की गुत्थी अनसुलझी नहीं रहेगी,हम अपने प्रदेश अध्यक्ष और हाईकमान को आज ही सूचित करेंगे,जो आदेश होगा उस पर अग्रिम कार्रवाई किया जायेगा। प्रतिनिधिमंडल में चन्द्र पाल सिंह यादव, बेलाल अहमद,तेज बहादुर यादव, मुन्नू मौर्य, मुरारी राय, मन्तराज यादव,प्रदीप यादव, शीला भारती,प्रेमा चौहान,मो०आमीर,अली अहमद, पूर्णमासी प्रजापति, मुशीर अहमद, समीर अहमद, बृजेश पांडेय आदि लोग मौजूद रहें।




