वाराणसी:कैंट रेलवे स्टेशन एवं रोडवेज तथा दुर्गाकुण्ड क्षेत्र में चला स्वच्छता महा अभियान

सुशील कुमार मिश्र/ वाराणसी
नगर निगम, वाराणसी द्वारा वाराणसी शहर में चलाये जा रहे स्वच्दता महा अभियान के अन्तर्गत आज कैंट रेलवे स्टेशन एवं रोडवेज बस स्टैंड तथा दुर्गाकुण्ड क्षेत्र में स्वच्छता महा अभियान के अन्तर्गत जन जागरूकता की गयी। बेसिक्स संस्था के द्वारा अपने 13 कार्मिकों एवं नगर निगम टीम के साथ कैंट रेलवे स्टेशन एवं रोडवेज बस स्टैंड पर ‘‘नो थू थू अभियान’’ चलाया गया, जिसके सभी दुकानदारों एवं यात्रियों को खुले में ना थूकने हेतु समझाया गया तथा सभी को बताया गया कि अपनी दुकान के बाहर पीकदान रखे एवं कूड़ा इधर उधर ना फेंके और अपनी दुकान एवं प्रतिष्ठान पर आने वाले सभी व्यक्ति को खुले में ना थूके एवं ना थूकने दे। नागरिकों से अनुरोध किया गया कि अपने दुकान के आस पास सफाई व्यवस्था बनाए रखे एवं वाराणसी नगर निगम को सहयोग करे। अभियान के अन्तर्गत 62 पान मसाला बेचने वाले दुकानदारों को समझाया गया।
वहीं दूसरी ओर आल इंडिया इन्स्टीट्यूट आफ लोकल सेल्फ गर्वन्मेन्ट संस्था द्वारा अपने 13 कार्मिकों एवं नगर निगम टीम के साथ दुर्गाकुण्ड क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने, सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में दुकानदारों को अवगत कराया गया तथा प्रतिबन्धित प्लास्टिक का प्रयोग न करने हेतु चेतवानी व जुर्माना से अवगत कराया गया। इस टीम के द्वारा ‘‘प्लास्टिक छोड़ो, जीवन बचाओं’’ के सम्बन्ध में 70 क्षेत्रीय नागरिकों के द्वारा रैली का आयोजन किया गया। साथ ही लगभग 25 दुकानदारों को अपने दुकानों में दो-दो डस्टबिन रखने हेतु जागरूक किया गया, क्षेत्रीय दुकानदारों के द्वारा स्वच्छता बनाये रखने एवं दिये गये निर्देशों का पालन करने हेतु आश्वासन दिया गया। नगर निगम टीम की ओर से दोनो संस्थाओं की मानिटरिंग हेतु डाक्यूमेन्ट मैनेजर प्रीति सिंह तथा आई0ई0सी0 एक्सपर्ट सरिता तिवारी द्वारा अभियान में सम्मिलित होकर संस्थाओं के कार्य का निरीक्षण किया गया।




