Slide 1
Slide 1
मिर्जापुर

मिर्जापुर : नगर पालिका परिषद अहरौरा के पूर्व चेयरमैन दिलदार सोनकर का  निधन

तारा त्रिपाठी

मीरजापुर। नगर पालिका परिषद अहरौरा के अध्यक्ष रहे दिलदार सोनकर उम्र लगभग 50 वर्ष हृदय गति रुक जाने से कल रात उनके आवास पर असामयिक निधन हो गया। उनके निधन का समाचार सनते ही उनके घर पर उनके शुभचिंतकों ,चाहने वालों, नाते-रिश्तेदारों ,पत्रकारों, राजनैतिक व्यक्तियों सहित पालिका कर्मियों व वर्तमान तथा पूर्व सभासदों का रात से ही तांता लग गया। परिवार वालों और रिस्तेदारों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था। पहुंचने वाला हर व्यक्ति उन्हें नम आंखों से श्रद्धान्जलि दे रहा था। दिलदार सोनकर बहुत ही मृदुभाषी और व्यवहार कुशल व्यक्ति थे। अपने पालिकाध्यक्ष के कार्यकाल के समय पद पर रहते हुए भी किसी का दिल नहीं तोड़े थे। सभी के सुख-दुःख में शामिल होना तथा सबकी समस्यओं को सुनना उनके दिनचर्या में थी। यही वजह था कि आज उनके निधन पर उनको श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए हजारों की संख्या में लोग जुटे दिखाई दिये। शव यात्रा उनके आवास से नगर के बाहर बाड़ूं बीर तक गई। उपस्थित रहने वालों में मुख्य रूप से पूर्व चेयरमैन गुलाब दास मौर्या, राजेन्द्र सोनकर, किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव प्रह्लाद सिंह, जिलापंचायत सदस्य पंकज उपाध्याय, पूर्व नगर अध्यक्ष, प्रमोद केशरी, नरेन्द्र मौर्य, आत्मा प्रसाद त्रिपाठी, गोपाल दास गुप्ता, राजबहादुर सिंह, बच्चा गुरू, मयंक जायसवाल, गुड्डू सोनकर, एकबाल बिहारी, मो0कलीम, मुकेश कुमार श्रीवास्तव, हाफिज रोशन अली, एजाज अहमद,बनारसी पटेल, बाबू लाल पटेल आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button