Slide 1
Slide 1
आगरा

जनशिकायत के निस्तारण में  फीडबैक निगेटिव आने पर डीएम आगरा असंतुष्ट

आकाश वर्मा
आगरा। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी की अध्यक्षता में आईजीआरएस, तहसील दिवस, हैल्प लाइन से सम्बन्धित शिकायतों के निस्तारण के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न। बैठक में विभागवार, तहसीलवार, विकासखण्डवार, आईजीआरएस, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, जन सुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों एवं उनके निस्तारण के उपरान्त शिकायतकर्ता के फीडबैक पर गम्भीरता से चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों एवं उनके निस्तारण के उपरान्त शिकायतकर्ता के संन्तुष्ट फीडबैक में बढोत्तरी हुई है। जिस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि इसे अभी और बढाये जाने के आवश्यकता है। सजगता के साथ निस्तारण पर कार्य किया जाये। जनशिकायत के निस्तारण में 50 प्रतिशत या उससे अधिक फीडबैक निगेटिव आने पर जिलाधिकारी द्वारा असंतुष्टि जाहिर करते हुए निर्देश दिये कि सभी जनपद स्तरीय अधिकारी अपने अधीनस्तों की रिपोर्ट को गम्भीरता से पढ़ते हुए अपने स्तर से जांच कराकर उसकी आख्या सहित अपलोड किया जाए तथा निस्तारण के उपरान्त पोर्टल पर शिकायतकर्ता के फीडबैक का भी आकलन अवश्य किया जाए, साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सम्बन्धित अधिकारी शिकायत पर शिकायतकर्ता से वार्ता अवश्य करें तथा स्थलीय निरीक्षण करना सुनिश्चित करें।जिलाधिकारी द्वारा आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले अर्न्तराष्ट्रीय योगा दिवस की तैयारियों को लेकर आयुष विभाग को निर्देश दिये कि शासनादेश के अनुसार समस्त तैयारियो पूर्व में ही पूर्ण कर ली जाये और सभी सम्बन्धित विभागों से समन्वय कर विस्तृत कार्ययोजन बना कर उस पर अमल भी किया जाये साथ ही कार्ययोजना में सम्बन्धित विभागों द्वारा किये जाने वाले कार्यां को भी अंकित किया जाये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button