Slide 1
Slide 1
देशवाराणसीस्वास्थ्य

चिकित्सकों के लिए सीपीआर कार्डियक पर आयोजित हुई कार्यशाला

सुशील कुमार मिश्र/वाराणसी
इण्डियन मेडिकल एसोसियेशन बनारस शाखा ने एक अति आवश्यक मूहिम के ज़रिए लोगों तक सी पी आप प्रशिक्षण देने की योजना बनाई है ।इसी कड़ी में आज पैरामेडिकल स्टाफ़ एवं शाखा के चिकित्सकों हेतु कार्डियोपल्मोनरी रिस्कस्टेशन यानि सी पी आर की एक कार्यशाला आयोजित की गई। ,शाखा के अध्यक्ष डॉ एस पी सिह ने अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।  कहा कि हर एक व्यक्ति को सी पी आर आना ही चाहिए।संस्था के सचिव डॉ अरुण कुमार त्रिपाठी ने कहा कि कार्डियक अरेस्ट की स्थिति मे ,हर एक व्यक्ति को कैसे और कब तक सी पी आर देनी है ये आना ही चाहि,इण्डियन मेडिकल एसोसियेशन उत्तर प्रदेश के पूर्व उपाध्यक्ष एवं आज के कार्यशाला के संयोजक डॉ मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सी पी आर से आप कार्डियक अरेस्ट के व्यक्ति की जान बचा सकते है ,यदि किसी व्यक्ति की पल्स रेट नहीं मिल रही है या व्यक्ति की सॉस नहीं चल रही है तो १० सेकेंड के अन्दर ही सी पी आर अविलंब देना चाहिए।शहर के प्रतिष्ठित कार्डियोलाजिस्ट डॉ आलोक सिह ने बताया कि यह एक जीवन दाई विधि है और हम लोगों का कर्तव्य है कि हम सभी को कार्यशाला के माध्यम से शीक्षित करे उन्होंने ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति के सीने में कोई शल्य चिकित्सा की गई हो या सीवियर ओस्टियोपोरोसिस हो ,कैसर की वजह से पशलियो में सूजन हो या हड्डी कमजोर हो तो सतर्कता से सी पी आर करना चाहिए,डॉ आलोक ने कार्डियो सेरीबेरल रिस्कशीटेसन (सी पी आर ) वास्तव में हम लोग करते हैं यह विधि बहुत ही उपयोगी एवं लाभदायक है ,शाखा के अध्यक्ष निर्वाचित डॉ अनुराग टंडन ने कहा कि इस तरह के उपयोगी कार्यक्रम समय समय पर होने चाहिए जिससे की लोग जागरूक रहे !इस कार्यशाला में प्रमुख रूप से डॉ सुधीर सिह ,प्रोफ़ेसर ए के सिह ,डॉ जिज्ञासु सिह ,वित्त सचिव डॉ शैलेंद्र कुमार सिंह,डॉ सी पी सिह,डॉ एस के सिह ,डॉ भूपेन्द्र दिवेदी ,डॉ शिव शक्ति दिवेदी ,डॉ देवेश पाण्डेय ,सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button