Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेशप्रतापगढ़

प्रतापगढ़: अहिल्याबाई की स्मृति में महिला सशक्तिकरण हुआ कार्यक्रम

रविंद्र जायसवाल
प्रतापगढ़। बाबा बेलखरनाथ ब्लॉक के सभागार में अहिल्याबाई की याद में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें महिलाओं को सशक्तिकरण के उपाय बताए गए और उन्हें सम्मानित किया गया।ब्लॉक प्रमुख सुशील कुमार सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को ब्लॉक सभागार में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें अहिल्याबाई होलकर को याद करते हुए महिलाओं के लिए उनके योगदान को बताया गया । उनके पदचिन्हों पर चलने के लिए महिलाओं को प्रेरित किया गया तथा सामाजिक उत्थान में लगी कुछ महिलाओं को कार्यक्रम में सम्मानित किया गया ।

इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि महिलाओं के लिए केंद्र व राज्य सरकार निरंतर लगातार काम कर रही है। भाजपा महिला संगठन की जिला उपाध्यक्ष पिंकी दयाल ने अहिल्या बाई होलकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मालवा में शासक के रूप में काम करते हुए महिलाओं के हित में तमाम कार्य किया है।
बीडीओ राजीव पांडे ने महिला सशक्तिकरण व अहिल्या बाई होलकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।इस दौरान एडीओ पंचायत राजू भारती, मंडल अध्यक्ष लवलेश पांडे, अखिलेश मिश्र कमल पांडे आदि  मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button