Slide 1
Slide 1
एजुकेशन

अंतर्राष्ट्रीय शैक्षिक समागम में छवि अग्रवाल को मिला सम्मान

अयोध्या में सम्पन्न हुआ समागम

वाराणसी। अयोध्या में अंतर्राष्ट्रीय शैक्षिक समागम 2025 में पुस्तक लोकार्पण, शैक्षिक संगोष्ठी और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। श्री राम ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में 75 जिलों के अतिरिक्त कई प्रदेशों से चयनित 240 से अधिक शिक्षकों, कवियों, लेखकों और शोधार्थियों को उनके लेखन कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कमलनयन दास, ब्रह्मर्षि डॉ रामविलास वेदांती, नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रुदौली विधायक राम चंद्र यादव, सदस्य विधान परिषद गोपाल अंजान, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अयोध्या संतोष कुमार राय, सदस्य शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज डॉ कृष्ण चंद्र वर्मा, पद्मश्री डॉ श्याम बिहारी अग्रवाल, रवि शंकर फाउंडर लाइफ साइनिफाई (सेवानिवृत आईएएस) सहित अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा अपने अपने जनपद/क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे शिक्षकों, स्वयं सेवी संस्थाओं को बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

उल्लेखनीय है कि उक्त कार्यक्रम में वाराणसी से प्राथमिक विद्यालय बनपुरवा काशी विद्यापीठ में कार्यरत टीचर छवि अग्रवाल को भी उनके विशिष्ट शैक्षिक योगदान और पुस्तक लेखन हेतु सम्मानित किया गया। छवि अपने बेहतरीन शिक्षण विद्या और नवाचारी प्रयोगों के लिए राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद् द्वारा पूर्व में “विशिष्ट प्रतिभा सम्मान” सहित कई महत्वपूर्ण सम्मान प्राप्त कर चुकी हैं।

इस दौरान कार्यक्रम में 10 पुस्तकों का लोकार्पण किया गया, जिनमें “सृजन” स्मारिका, स्वावलंबन (चतुर्थ संस्करण) काव्य सुधा भाग-1 और 2, अभिनव प्रयोग, भारत के महान वैज्ञानिक एवं गणितज्ञ, संगीत ज्योति, बच्चे मन के सच्चे, काव्य साधना, समर्पण शामिल हैं। ब्रह्मर्षि डॉ रामविलास वेदांती ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में इस तरह के आयोजनों से नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है। नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि अयोध्या जैसे शहर में इस तरह के आयोजन से हमारी सांस्कृतिक विरासत और भी समृद्ध होगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय द्वारा इस अंतरराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में प्रतिभाग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button