Slide 1
Slide 1
आजमगढ़क्राइम

आजमगढ़:अराजक तत्वों ने अम्बेडकर प्रतिमा की एक उंगली तोड़ी

गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़। जिले के अहिरौला थाना क्षेत्र के  बासथान  गांव में स्थापित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को बीती रात अराजकतत्वों  ने क्षतिग्रस्त कर दिया। जब ग्रामीण सड़कों पर निकले प्रतिमा की एक उंगली टूटी हुई देखी। इस घटना की जानकारी फैलते ही गांव में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।आक्रोशित ग्रामीणों ने अहिरौला-कप्तानगंज मार्ग को जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।जिससे यातायात बाधित रहा। सूचना मिलने पर अहिरौला थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को प्रतिमा की मरम्मत, सीसीटीवी कैमरा, लाइट और बाउंड्री वॉल लगवाने का आश्वासन दिया। लगभग दो घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया। सड़क पर आवागमन बहाल हुआ।  पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अज्ञात दोषियों की तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button