Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेशराजनीतिलखनऊ

मऊ की मिट्टी से जुड़े जन प्रतिनिधियों का चुनाव करना,स्व कल्पनाथ राय को सच्ची श्रद्धांजलि : ए. के. शर्मा

आज मऊ की पहचान माफिया से नहीं महादेव से 

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए. के. शर्मा ने मऊ जनपद भ्रमण के दौरान स्वर्गीय कल्पनाथ राय की जयंती पर कसारा स्थित कल्पनाथ राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड हॉस्पिटल में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में सहभागिता की। इस अवसर पर स्वर्गीय कल्पनाथ राय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। अपने संबोधन में कहा कि स्वर्गीय कल्पनाथ राय  मऊ के सामाजिक, आर्थिक एवं आधारभूत विकास के लिए ऐतिहासिक कार्य किए। उनका योगदान बहुमूल्य और अविस्मरणीय रहा है। उन्होंने कहा कि कल्पनाथ राय के बाद मऊ का विकास कार्य ठहर सा गया, जिसके कारण यह जनपद बाहरी तत्वों का शिकार बना। विकास की मुख्यधारा से पीछे छूटता चला गया। मऊ ने ऐसे लोगों को अपना प्रतिनिधि चुना जिनका अधिकांश कार्यकाल जेल में व्यतीत हुआ। जिससे जनहित और विकास दोनों को गंभीर क्षति पहुंची।

मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि आज स्वर्गीय कल्पनाथ राय को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी। हम मऊ की मिट्टी से जुड़े, ईमानदार और विकास के प्रति समर्पित लोगों को अपना प्रतिनिधि बनाएं। ताकि मऊ का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके, सभी से आह्वान किया। मऊ की राजनीति को सही दिशा देने का संकल्प लिया जाए और दावत तथा अदावत की राजनीति से ऊपर उठकर केवल विकास को ही राजनीति का मापदंड बनाया जाए। आज मऊ की पहचान माफिया से नहीं बल्कि महादेव से हो रही है। यह बदलाव मजबूत कानून व्यवस्था तथा विकासोन्मुखी शासन का परिणाम है। उनके गुरु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को विकास की जो राह दिखाई है, वे उसी मार्ग का अनुकरण करते हैं।

वे जाति की राजनीति नहीं बल्कि विकास की राजनीति में विश्वास रखते हैं। उनकी राजनीति का एकमात्र मापदंड विकास है। आज मऊ में सड़क निर्माण, बिजली व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण, गायघाट, मंगलम परियोजना, रेलवे ओवरब्रिज सहित अनेक विकास कार्य निरंतर प्रगति पर हैं। मऊ विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। मेडिकल कॉलेज की स्थापना से आसपास के जनपदों के लिए स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि है।नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज में वर्ष 2026 से एमबीबीएस का पहला बैच प्रारंभ किया जाएगा।  युवाओं को चिकित्सा शिक्षा के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। इस अवसर पर मंत्री श्री शर्मा ने डायलिसिस मशीन का  उद्घाटन किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष  मनोज राय, पूर्व सांसद हरि नारायण राजभर, पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री उत्पल राय, जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य, मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर मनीष राय सहित अन्य जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button