Slide 1
Slide 1
एजुकेशनगाजीपुर

गाजीपुर : छात्र सम्मेलन में वरिष्ठ चिकित्सकों ने नये चिकित्सकों व छात्रों का किया उत्साहवर्धन

डॉ एके राय/गाजीपुर। राजकीय गाजीपुर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, रौजा में सिल्वर जुबली पूराना छात्र सम्मेलन संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में बैच 1995 से लेकर अब तक के सीनियर्स ने प्रतिभागय किया और पिछले 25 वर्षों में इस कॉलेज द्वारा की गई उन्नति और प्रगति को सराहा। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने क्रिकेट मैच, बैडमिंटन मैच, टेबल टेनिस भी खेला और अपने पुराने विद्यार्थी जीवन को फिर से याद किया। कई सुनहरी यादों को संजोए हुए इस कार्यक्रम में फिल्मी गीत, डांस, मिमिक्री आदि बहुत से सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए जिसे जूनियरों ने बहुत सराहा और तालियां बजा कर अपने सीनियरों का उत्साहवर्धन किया। सीनियरों ने भी उनको चिकित्सा जीवन के अपने संस्मरण सुनाए और एक अच्छे चिकित्सक बनने के गुर सीखाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि इस महाविद्यालय से छात्र संस्कार सीखता है वो होम्योपैथी विधा को आगे बढ़ाने का प्रयास करता है और ईश्वर उसे यश देते हैं। होम्योपैथी से सभी का भला होता है उन्होंने होम्योपैथिक की वैज्ञानिकता को भी प्रकाशित करने के लिए विद्यार्थियों का आह्वान किया। प्राचार्य प्रो डॉ राजेंद्र राजपूत ने बताया कि कार्यक्रम में गोरखपुर, लखनऊ, बलिया, बक्सर, प्रयाग राज, कानपुर, वाराणसी आदि जगहों से पूराने छात्र शामिल हुए जो कि जिला अधिकारी, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, वैज्ञानिक आदि पदों पर कार्यरत हैं। इसी क्रम में पूरा छात्र संगठन का गठन हुआ जिसमें डॉ राजकुमार अध्यक्ष, डॉ योगेंद्र यादव उपाध्यक्ष, डॉ सुमित सिंह सचिवं और डॉ श्री पाल राजपूत कोषाध्यक्ष बनाए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button