Slide 1
Slide 1
एजुकेशनगाजीपुर

31वें प्रादेशिक रोवर्स/रेंजर्स समागम 2025,पीजी कॉलेज गाज़ीपुर दूसरी बार बना स्टेट चैंपियन

— प्राचार्य प्रो.डॉ.राघवेंद्र कुमार पांडेय ने विजेता टीम को प्रमाण पत्र मेडल देकर किया सम्मानित

— टीम की महाविद्यालय वापसी पर हुआ भव्य स्वागत समारोह

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के 31वें प्रादेशिक रोवर्स एवं रेंजर्स समागम 2025 का आयोजन प्रोफेसर राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) राज्य विश्वविद्यालय, प्रयागराज में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस समागम में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर की चैंपियन टीम के रूप में स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर के रोवर्स एवं रेंजर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए।एक बार पुनः प्रदेश विजेता का खिताब अपने नाम किया। इस उपलब्धि के साथ ही स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर की टीम को स्टेट चैंपियन घोषित किया गया।विजेता टीम के महाविद्यालय आगमन पर स्वागत समारोह का आयोजन मंगलवार को किया गया। प्राचार्य ने विजेता स्वयंसेवकों को प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।

स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने इस शानदार उपलब्धि पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, “भारत स्काउट एवं गाइड, उत्तर प्रदेश के 31वें प्रादेशिक रोवर्स एवं रेंजर्स समागम 2025 में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर की चैंपियन टीम के रूप में स्नातकोत्तर महाविद्यालय  रोवर्स रेंजर्स ने एक बार फिर प्रदेश विजेता बनकर हम सभी का गौरव बढ़ाया है। विजेता होने पर महाविद्यालय परिवार की ओर से रोवर्स एवं रेंजर्स की दोनों टीमों को बहुत-बहुत हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।”

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक श्री अजीत कुमार सिंह ने भी हर्ष व्यक्त किया। विजेता टीम के लिए अपने संदेश में उन्होंने कहा, “रोवर्स और रेंजर्स की दोनों टीमों ने अपनी मेहनत और लगन से यह गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यह सफलता पूरे महाविद्यालय और जिले के लिए गर्व का क्षण है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button