Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर : सहजानंद पीजी कॉलेज में पूर्व प्रबंधक स्व रामजी राय के निधन पर शोक सभा मना

अनेक संस्थाओं में प्रबंधन का हिस्सा रहे,  कार्य क्षमता से संस्थाओं ने आशातीत सफलता प्राप्त की- डॉ वी के राय

गाजीपुर। स्वामी सहजानंद पीजी कालेज के पूर्व सचिव रामजी राय का गत शनिवार को निधन हो गया था । अस्सी वर्षीय स्व. राय पिछले कुछ सालों से अस्वस्थ चल रहे थे। नगर के प्रकाश नगर शिवपूजन कालोनी स्थित अपने आवास पर चिकित्सकीय देखरेख में थे। स्वामी सहजानंद पीजी कालेज में आज सोमवार को महाविद्यालय के पूर्व सचिव स्व. राय के निधन स्वरुप एक शोक सभा हुई। जिसमें सभी शिक्षक-कर्मचारियों ने शोक व्यक्त करते हुए गतात्मा की शांति हेतु प्रार्थना की। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. वी के राय ने अपने शोक वक्तव्य में कहा कि स्व. रामजी राय खरडीहा महाविद्यालय व सहजानन्द कालेज सहित जनपद के अनेक संस्थाओं में प्रबंधन का हिस्सा थे। उनकी कार्य क्षमता से इन संस्थाओं ने आशातीत सफलता प्राप्त की।स्व. राय के निधन पर शोक सभा में संवेदना व्यक्त करने वालों में डॉ. रामधारी राम, डॉ. विलोक सिंह, डॉ. कृष्णा नंद चतुर्वेदी, डॉ. सौम्या वर्मा, डॉ. निवेदिता सिंह, डॉ. कृष्ण कांत दुबे, शशांक राय, प्रवीण राय, सत्तेन्द्र राय, नर नारायण राय, सतीश राय, समीर राय, डॉ. सतीश राय, अरविंद शर्मा, अमित राय, प्रो. अजय राय, अभय यादव, वी के ओझा, पंकज राय, अरविंद राय, आदि थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button