
डॉ एके राय
गाजीपुर। माध्यमिक स्तर के सामाजिक विज्ञान के सहायक अध्यापकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम डायट सैदपुर के सभागार में सम्पन्न हुआ।शिक्षकों को नवीन शैक्षिक दृष्टिकोण, प्रभावी शिक्षण विधियों एवं पाठ्यवस्तु के सुदृढ़ीकरण से परिचित कराने के उद्देश्य से संचालित प्रशिक्षण में कुल 183 प्रतिभागियों ने सहभागिता की। श्री प्रकाश सिंह के निर्देशन व नोडल अधिकारी डॉ अर्चना सिंह सर्वेक्षण में सन्दर्भदाता के रूप में अखण्ड सिंह, प्रीति सिंह, निरूपमा बाला, अक्षय कुमार एवं वैभव निगम ने अपने विषयों पर प्रशिक्षण दिया जिससे प्रतिभागी व्यवहारिक एवं अकादमिक दोनों स्तरों पर लाभान्वित हुए। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए सामाजिक विज्ञान शिक्षण की चुनौतियों, नवाचारों एवं मूल्यांकन प्रक्रियाओं पर सार्थक संवाद किया। कार्यक्रम का समापन सकारात्मक वातावरण एवं शिक्षण गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ करने के संकल्प के साथ हुआ। डायट प्रवक्ता शिवकुमार पाण्डेय, अभय चन्द्रा, निधि सोनकर, आलोक तिवारी, हरिओम प्रताप यादव, नवल गुप्ता, आलोक कुमार, डॉ मंजर कमाल एवं राकेश यादव, प्रशिक्षण प्रभारी डी.सी. माध्यमिक कुश कुमार राय की उपस्थिति में कार्यक्रम का संचालन डॉ अर्चना सिंह ने तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ सर्वेश कुमार राय ने किया ।




