Slide 1
Slide 1
मिर्जापुरराजनीति

निजी विद्यालयों द्वारा शिक्षा का व्यवसाय करने के विरोध में  कांग्रेसजनों का धरना प्रदर्शन

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय के आह्वान पर डॉक्टर शिव कुमार पटेल जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में प्राइवेट विद्यालयो के शिक्षा का बाजारू करण किए जाने के विरोध में जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ शिवकुमार सिंह पटेल ने कहा कि सभी स्कूलों में नए सत्र का प्रारम्भ हो चुका है।जहां एक ओर अभिभावक बढ़ती महंगाई के चलते पूरे परिवार के साथ दिन भर मेहनत मजदूरी करने के बाद भी अपने घर का खर्च चला पाने में सक्षम नहीं हो‌ पा रहे है।वहीं कई निजी स्कूलों द्वारा फीस में वृद्धि करने के साथ अभिभावकों को कापी किताब व ड्रेस के नाम पर लूट रहे है। इन स्कूलों द्वारा दबाव बनाया जा रहा है। दुकानदारों द्वारा कई गुना दाम बढ़ाकर अवैध वसूली की जा रही है कांग्रेस पार्टी निजी स्कूलों द्वारा अभिभाव को से की जा रही है इस प्रकार की वसूली के खिलाफ है। श्री पटेल ने कहा कि इसके विरोध में जिला अधिकारी कार्यालय प्रदर्शन किया गया हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button