बदायूं: देशव्यापी अभियान,मिट्टी में हाथ दिल वतन के साथ

10 लाख पेड़ लगाने का संकल्प
अजरा खान
बदायूं। जमात ए इस्लामी हिंद द्वारा प्रायोजित चिल्ड्रन इस्लामिक आर्गेनाइजेशन के द्वारा चलाए जा रहे देशव्यापी अभियान ” मिट्टी में हाथ दिल वतन के साथ ” 25जून से 25 जुलाई तक इस अभियान को पूरे देश में चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत संगठन ने पूरे देश में 10 लाख पेड़ लगाने का संकल्प लिया। इसी अभियान के तहत बदायूं शहर में भी जगह जगह पौधा लगाया जा रहा। इसी अभियान के तहत नगर स्थित हॉस्पिटल के प्रांगण में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया जिसमें सीआईओ के सदस्यों ने जिसमें मोहम्मद हमजा,रेयान ,इनाया ,आमीन फातिमा , फजल,फैसल ,इज़ान ,अर्सलन ,आयरा,शिफा ,जफर ,शाहीन ,फरहीन ,लुबना ,और शगुफी ने मीडिया को संबोधित किया पेड़ लगाने और मुहिम की जानकारी दी।
सीआईओ की मेंटर फ़रिया आलम ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि इस मुहिम के जरिये हम अब तक शहर में लगभग 500 से अधिक पेड़ लगा चुके हैं और भी लगाएंगे। हम आपके माध्यम से तमाम छात्रों अध्यापकों माता पिता स्कूल इंतजामियां और धार्मिक गुरुओं से अपील करते हैं की वह इस मुहिम में भरपूर हिस्सा ले। हम मीडिया, टीचर्स, सिविल सोसाइटी से भी अपील करतें हैं की वह इस मुहिम को फैलाने में हमारी मदद करें। इस मौके पर जमात ए इस्लामी हिंद उत्तर प्रदेश के प्रदेश सलाहकार समिति के सदस्य डॉ इत्तेहाद आलम ने मीडिया को संबोधित करते सीआईओ का पूरा रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि सी आई ओ बच्चों का इस्लामी संगठन है। जिसे चिल्ड्रन इस्लामिक ऑर्गनाइजेशन (CIO) भी कहा जाता है। एक ऐसा संगठन है जो बच्चों को इस्लामी मूल्यों और शिक्षाओं के अनुसार मार्गदर्शन और प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए समर्पित है। इसका उद्देश्य बच्चों को सक्षम, प्रशिक्षित और कुशल बनाना है, साथ ही उनमें नेतृत्व कौशल विकसित करना है। इसके बाद इस अभियान की उत्तर प्रदेश की संयोजक डॉ संजीदा आलम ने चलाए जा रहे अभियान का मकसद बताते हुए कहा कि CIO ने बच्चों के लिए एक शानदार और दिलचस्प मुहिम शुरु की है। जिसका नाम है “मिट्टी में हाथ दिल वतन के साथ” है और यह मिशन है भारत को हरा भरा खूबसूरत और सेहतमंद बनाने का बच्चों के हाथों दरख़्त लगवाकर 25 जून से 25 जुलाई 2025 तक एक मिलियन (दस लाख) से ज्यादा बच्चे मिलकर दरख़्त लगायेंगे और उनकी हिफाज़त करेंगे।