Slide 1
Slide 1
बिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्यरोहतास

रोहतास:मोदी के आशीर्वाद से नीतीश के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव- शाहनवाज हुसैन

चुनाव आयोग और देश से राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए -शाहनवाज हुसैन

रोहतास से सुशील कुमार की रिपोर्ट…

रोहतास जिला के जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने प्रेस वार्ता कर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की यात्रा पर हमला बोलते हुए कहां की रविवार को ही चुनाव आयोग प्रेस वार्ता कर सारे बिंदुओ पर करारा जवाब देते हुए सब कुछ साफ कर दी है बावजूद इसके ये लोग यात्रा कर रहे हैं, जबकि उन्हें चुनाव आयोग की वार्ता को सुननी चाहिए थी। हाउस नंबर जीरो मामले को भी स्पष्ट कर दिया गया है। राहुल गांधी को चुनाव आयोग से माफी मांगनी चाहिए।अन्यथा वो आगे आगे जाएंगे पीछे-पीछे हम भी चलेंगे, और उनकी पोल खोलेंगे। एस आई आर बिहार में बहुत अच्छे से चल रही है और नाम जोड़ने, सुधारने के लिए वक्त भी दिया गया है। राहुल गांधी की वोट चोरी के आरोप पर जवाब देते हुए कहा कि चोरी शब्द इन लोगों की लगाव है, इनमें से कोई लोग जमानत पर है तो कई सजायफ्ता पर। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे भी, क्योंकि कई एक्सप्रेसवे, एम्स, 125 यूनिट बिजली मुफ्त,पेंशन बढ़ाया जैसे कई कार्य हुए हैं और होगा भी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button