Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर : गणतंत्र दिवस पर साहित्य की गूँज: यूसुफ़पुर – मुहम्मदाबाद के अदबी गौहर’ का भव्य विमोचन

प्रमोद सिन्हा
गाजीपुर। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर रविवार को महुवाबाग स्थित प्रधान डाकघर परिसर साहित्य और संस्कृति के संगम का गवाह बना। यहाँ सरफ़राज़ अहमद आसी द्वारा लिखित पुस्तक यूसुफ़पुर– मुहम्मदाबाद के अदबी गौहर” का भव्य विमोचन समारोह आयोजित किया गया। यह पुस्तक मुहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र के लेखकों, कवियों, शायरों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के गौरवशाली इतिहास और उनके जीवन वृत्त को समर्पित है। साहित्यिक विभूतियों का जमावड़ा कार्यक्रम की अध्यक्षता वाराणसी के पूर्व प्रधानाचार्य आबिद सलेमपुरी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में अफीम फैक्ट्री गाजीपुर के महाप्रबंधक दौलत कुमार (IRS) एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में मुहम्मदाबाद चेयरमैन रईस अहमद उपस्थित रहे। अतिथियों ने पुस्तक की सराहना करते हुए इसे आने वाली पीढ़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक धरोहर बताया। साझा संचालन और आत्मीय स्वागत
समारोह का कुशल संचालन डॉ. ज़फर असलम एवं प्रधान डाक अधीक्षक मासूम रज़ा राश्दी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में शेषनाथ राय और एम.ए.एच. इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ख़ालिद अमीर सहित कई गणमान्य नागरिकों का स्वागत गुलदस्ता भेंट कर किया गया।

लेखक सरफ़राज़ अहमद आसी ने सभी आगंतुकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। विमोचन के उपरांत दिवंगत साहित्यकार डॉ. मधुर नज्मी मुहम्मदाबादी की स्मृति में अखिल भारतीय मुशायरा एवं कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें 40 से अधिक कवियों ने अपनी रचनाओं से समां बांध दिया। काव्य पाठ करने वालों में प्रमुख रूप से फ़राज़ अदीबी, अशोक कुमार दीप, आलम ग़ाज़ीपुरी, डॉ. साजिद ग़ाज़ीपुरी, आसी यूसुफ़पुरी, अंसार पैकर, अय्यूब सैफ़ी सलेमपुरी, कामरान आदिल, मिथिलेश गहमरी, और चंचल यूसुफ़पुरी समेत अन्य दिग्गज शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में मासूम रज़ा राश्दी ने आभार प्रकट किया। उन्होंने सभी अतिथि साहित्यकारों को अपने आवास पर स्वरुचि भोज के लिए आमंत्रित किया और उन्हें सम्मानपूर्वक विदा किया। इस दौरान नगर के भारी संख्या में साहित्यप्रेमी, पत्रकार और प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button