Slide 1
Slide 1
देवरिया

देवरिया : भाटपार रानी रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं एवं प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग

जन समस्याओं के लिए संबंधित अधिकारियों से मिलकर कराऊंगा समस्या का निस्तारण-राघवेंद्र सिंह

असगर अली/देवरिया । भाटपार रानी उपनगर के सुप्रसिद्ध सोहावल कोठी पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मदन मोहन मालवीय शिक्षा संस्थान के प्रबंधक राघवेंद्र सिंह से जिला उद्योग व्यापार मंडल तहसील उद्योग व्यापार मंडल एवं भाटपार रानी नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारीयों ने मुलाकात करके भाटपार रानी नगर एवं भाटपार रानी रेलवे स्टेशन की समस्याओं से अवगत कराया।  एक पत्रक के माध्यम से भाटपार रानी रेलवे स्टेशन को अमृत भारत योजना के तहत नामित किए जाने व भाटपार रानी रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव में विस्तार करने की मांग की। जिसमें भाटपार रानी रेलवे स्टेशन को नवीन एवं मॉडल स्टेशन बनाने की मांग स्टेशन परिसर में शुद्ध पेयजल की मांग यात्रियों के बैठने हेतु विश्रामालय पेय एंड यूज़ सुलभ शौचालय एवं स्नान घर बनाने की मांग, स्टेशन के पूर्व दिशा में ऊपरगामी पुल निर्माण की मांग एवं रेलवे स्टेशन पर निम्न ट्रेनों के ठहराव की मांग । जिसमें प्रमुख रूप से भटनी से अयोध्या धाम जाने वाली ट्रेन का विस्तार कर सिवान जंक्शन से अयोध्या धाम तक कराने की मांग सिवान जंक्शन से वाराणसी जंक्शन हेतु इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की मांग पाटलिपुत्र एक्सप्रेस गोदान एक्सप्रेस एवं आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन की ठहराव की मांग पत्रक के माध्यम से व्यापारियों ने भाजपा नेता को दी। पत्रक को संज्ञान में लेकर वरिष्ठ भाजपा नेता राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह ने कहा कि आप सभी व्यापारियों की मांग जनहित में अति आवश्यक है। जन सेवा मेरे लिए सर्वोपरि है इस पत्रक को लेकर जल्द ही मैं संबंधित अधिकारियों से एवं सांसद से मिलकर आप सभी के मांगों को उनके समक्ष रखूंगा और यथाशीघ्र पूर्ण कराने का प्रयास करूंगा। जनता का सेवक होने के नाते मेरा यह नैतिक दायित्व बनता है। उक्त अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल, जिला संगठन मंत्री देवेश गुप्ता, व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष संजय कुमार जायसवाल, तहसील महामंत्री पवन कुमार गुप्ता, व्यापार मंडल के संरक्षक एवं पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल, युवा व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष, प्रमोद कुमार गुप्ता, महामंत्री चंदन कुमार वर्मा, अजय गुप्ता आदि व्यापारी नेता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button