Slide 1
Slide 1
एजुकेशनगाजीपुर

गाजीपुर:पी.जी. कॉलेज में छात्र-छात्राओं को मिला टैबलेट, उत्साह का माहौल

गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सरकार की महत्वाकांक्षी डीजी शक्ति योजना के तहत 133 छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। आयोजित समारोह में टैबलेट वितरण समिति के नोडल अधिकारी, उप नोडल अधिकारी और सहयोगी सदस्य प्राध्यापक और कर्मचारी उपस्थित रहे। टैबलेट प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं में अपार उत्साह और जोश देखा गया, जो इस योजना के प्रभाव को दर्शाता है।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने समारोह को संबोधित करते हुए बताया कि यह योजना न केवल छात्रों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ रही है, बल्कि उन्हें आधुनिक तकनीक के माध्यम से वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने में भी मदद कर रही है।कार्यक्रम की अध्यक्षता नोडल अधिकारी प्रोफ. (डॉ) विनय दुबे, संचालन उप नोडल अधिकारी प्रोफ. संजय चतुर्वेदी ने किया। इस अवसर पर स्मार्ट फोन/ टैबलेट वितरण समिति के सदस्य डॉ. अविनाश चंद्र राय, डॉ. अमित कुमार, प्रशांत कुमार सिंह, डॉ. उमानिवास मिश्र, डॉ. अशोक कुमार, पंकज यादव, उत्कर्ष सिंह, संजय कुमार, डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, डॉ. अतुल कुमार सिंह के साथ अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button