Slide 1
Slide 1
मौसम

लखनऊ : 25 म‌ई से शुरू होगा नौतपा,9 दिन चलेगा असली गर्मी का खेल

40 जिलों में हीट वेव का अलर्ट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में है।दिन में गर्म हवाओं से लोग परेशान हैं,अब रात में मिलने वाला सुकून गायब है।रात में भीषण गर्मी जारी है,बिजली की कटौती से लोगों की परेशानी और अधिक बढ़ गई है। 25 मई से दो जून तक नौतपा रहेंगे,इस दौरान भीषण गर्मी पड़ेगी।मौसम विभाग ने इसे लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक आने वाले 6 से 7 दिनों तक लगातार प्रदेश के लोगों को भीषण गर्मी झेलनी पड़ेगी। लगातार मौसम ड्राई बना रहेगा,दिन के समय गर्म हवाएं चलेंगी।मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक इस बार सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है,हालांकि मानसून समय से 4 दिन पहले यूपी में एंट्री कर सकता है।गर्म हवाओं के साथ भीषण लू का अलर्ट इन जिलों में अधिक है,इनमें बांदा,चित्रकूट,कौशाम्बी,प्रयागराज,फतेहपुर, प्रतापगढ़,सोनभद्र,मिर्जापुर,संत रवि दास नगर,बागपत, गाजियाबाद,गौतम बुद्ध नगर,अलीगढ़,मथुरा,हाथरस,आगरा, फिरोजाबाद,जालौन,हमीरपुर,महोबा,झांसी,ललितपुर और आस-पास के क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया गया है।लू चलने की संभावना इन जिलों में अधिक है,इनमें चंदौली, वाराणसी,जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़,मऊ,बलिया, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात,कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली,अमेठी ,सुल्तानपुर, सहारनपुर,शामली,मुजफ्फरनगर,मेरठ,हापुड़,बुलंदशहर,कासगंज,एटा,मैनपुरी, इटावा,औरैया और आस-पास के क्षेत्र में अलर्ट जारी किया गया है।रात में गर्मी होने की चेतावनी इन जिलों में अधिक है, इनमें फतेहपुर,प्रतापगढ़,जौनपुर,गाजीपुर,आजमगढ़,मऊ,बलिया, हरदोई,फर्रुखाबाद ,कन्नौज,कानपुर देहात,कानपुर नगर, उन्नाव,लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर,सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत,मेरठ, गाजियाबाद,हापुड़,गौतम बुद्ध नगर,बुलंदशहर, अलीगढ़,मथुरा, हाथरस,कासगंज,एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया ,बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, जालौन, हमीरपुर और आस-पास के क्षेत्र में अलर्ट जारी। मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि उत्तर प्रदेश में आगामी 7 दिनों तक मौसम ड्राई बना रहेगा।दिन के समय 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज रफ्तार से गर्म हवाएं चलती रहेंगी।आने वाले 6 से 7 दिनों के अंदर अधिकतम न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button