
6 दिन में 7 डिग्री नीचे आया अधिकतम, तापमान 24 घंटे में 5 डिग्री गिरा न्यूनतम तापमान
सुशील कुमार मिश्रा /वाराणसी। चक्रवर्ती तूफान मोथा का असर काशी में भी देखने को मिल रहा है 5 दिन में ही अधिकतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया पिछले 24 घंटे में ही न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस की रिकॉर्ड गिरावट हुई है। बीएचयू के मौसम विज्ञान के वैज्ञानिक मुताबिक 30 और 31 अक्टूबर को तेज हवा के साथ बारिश के आसार हैं।भू के मौसम विज्ञान विभाग के पास उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक मुताबिक 24 अक्टूबर को जो अधिकतम तापमान 34.3 और न्यूनतम 22.5 डिग्री सेल्सियस था वह 29 अक्टूबर को 27.3 और 18 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया मंगलवार का अधिकतम तापमान औसत से 2.4 डिग्री सेल्सियस कम था वह 28 अक्टूबर को 29.3 और 20 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया मंगलवार का अधिकतम तापमान औसत से 2.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा इससे सिहरन व ठंड महसूस की गई ।लगती हवा में नमी की मात्रा भी बढी है। इस कारण गलन बढ़ने की पूरी संभावना जताई गई है।
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि मोथा तूफान दक्षिण पश्चिम और दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी में सक्रिय है, जो उत्तर पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए आंध्र प्रदेश के तट पर पहुंच सकता है। 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसका असर काशी सहित पूरे पूर्वांचल में देखने को मिल सकता है। 29 अक्टूबर को रिमझिम बारिश हुई है या सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी। नवंबर के पहले सप्ताह से ही तेज सर्दी पड़ने लगेगी। शहर वासियों को गर्म करने की जरूरत महसूस होने लगी है। मंगलवार की देर रात से रिमझिम बारिश होने से शहर के पक्के मोहल्लों सहित सड़कों पर फिसलन बढ़ गई है जिससे लोग गाड़ी से फिसल कर चोटिल हो जा रहे हैं यह मौसम दो-तीन दिन और रह सकता है तथा मौसम विभाग के अनुसार तेज बारिश होने के आसार लग रहे हैं। बाबतपुर मौसम विभाग के अनुसार बुधवार का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम 21.2 डिग्री रहा तथा हवा की रफ्तार 12 से 13 किलोमीटर प्रति घंटा चल रहा था अभी और तेज चलने की संभावना जताई जा रही है जिससे तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।




