भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बैठक में संगठन की मजबूती कर की चर्चा
कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी व विधायक सुरेंद्र मैथानी ने भी पार्टी प्रमुख का किया स्वागत
लखनऊ/कानपुर। लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठन की मजबूती और जनहित की योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए चर्चा की गई।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आगामी सांगठनिक कार्यों और विकास कार्यों को लेकर जनप्रतिनिधियों को दिशा-निर्देश दिए।बैठक में विधायक सुरेंद्र मैथानी और सांसद रमेश अवस्थी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान विधायक सुरेंद्र मैथानी ने अपने क्षेत्र की प्रगति और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष से चर्चा की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशल मार्गदर्शन में संगठन को और अधिक गति मिलेगी। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक पूरी पारदर्शिता के साथ पहुँचाना ही हमारी प्राथमिकता है। बैठक में सांसद रमेश अवस्थी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि शीर्ष नेतृत्व के निर्देशों का पालन करते हुए क्षेत्र के विकास और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए वे निरंतर तत्पर रहेंगे।




