आजमगढ़:मनबढ़ ने मड़ई में आग लगाई

गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़। जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र अंतर्गत देवारा अचल सिंह गांव निवासी युवक ने गांव के ही निवासी व्यक्ति पर आवासीय मंडई में आग लगाने का आरोप लगाया है । इस संबंध में रौनापार थाने पर युवक द्वारा तहरीर दी गई है । वही पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है । जानकारी के अनुसार देवारा अचल सिंह गांव निवासी राहुल यादव पुत्र वंशबहादुर यादव ने बुधवार दोपहर को थाने पर तहरीर देकर जानकारी अवगत कराया कि गांव के निवासी व्यक्ति द्वारा उसकी मंडई में आग लगा दी गई । जिससे मंडई में रखा सामान जलकर राख हो गया । शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हुए थे और काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया । इस संबंध में थानाध्यक्ष रौनापार अनुपम जायसवाल ने बताया कि आग लगने की सूचना मिली है । पुलिस मौके पर पहुंच गई है । इस मामले में दोनों तरफ से थाने पर तहरीर दिया गया है । इसकी जांच करके उचित कार्रवाई की जाएगी ।




