Slide 1
Slide 1
आजमगढ़

आजमगढ़:गहरे पानी में समा गया अविनाश सुबह बरामद हुआ शव

गोविन्द लाल शर्मा
आज़मगढ़। जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लहुआ खुर्द गांव में पोखरे में नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में गोताखोरों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद शव बरामद किया।मिली जानकारी के अनुसार लहुआ खुर्द गांव (मौजा लोधापुर) निवासी अविनाश सिंह उर्फ बादल (30) पुत्र स्व. हरेंद्र बीती शाम करीब छह बजे पोखरे में नहाने गए थे। इस दौरान वह गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। पोखरे की सीढ़ियों पर मौजूद एक बच्चे ने शोर मचाया तो आसपास के दुकानदार व ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक अविनाश गहराई में समा चुके थे। पोखरे की गहराई और उसमें फैली झाड़ियां, शैवाल व खरपतवार के कारण वह बाहर नहीं निकल सके।सूचना पर पल्हना चौकी प्रभारी राजेश सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और अधिकारियों को जानकारी दी। उपजिलाधिकारी लालगंज राजकुमार बैठा, क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेश पांडे, नायब तहसीलदार लालगंज मनोज गिरी और कोतवाल देवगांव विमल प्रकाश राय भी मौके पर मौजूद रहे। रातभर गोताखोरों ने पोखरे में तलाश की, लेकिन शव बरामद नहीं हो सका।बुधवार सुबह करीब छह बजे से खोजबीन दोबारा शुरू हुई और लगभग साढ़े ग्यारह बजे शव पोखरे से निकाल लिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अविनाश सिंह अविवाहित थे। माता-पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। उनकी दो बहनें गुंजा और मोनिका की शादी हो चुकी है, जबकि चाचा राणा सिंह का परिवार मुंबई में रहता है। अविनाश अकेले घर पर रहते थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button