आजमगढ़ : भाजपा द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन

गोविंद लाल शर्मा/आजमगढ़। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी का गुरुवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ डी.ए.वी. इंटर कॉलेज के मैदान से महात्मा गांधी तिराहा, त्रिमूर्ति चौराहा रैदोपुर, विश्राम राय जी की प्रतिमा (कलेक्ट्रेट), होते हुए अंबेडकर पार्क तक पहुंची। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर चल रहे कार्यकर्ताओं ने “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के गगनभेदी नारों से पूरे शहर को देशभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं आजमगढ़ के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला और जगह जगह आम जनता ने भव्य तिरंगा यात्रा पर पुष्पवर्षा किया। कार्यक्रम में आजमगढ़ जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह, लालगंज जिलाध्यक्ष विनोद राजभर,विक्रांत सिंह रिशु, संगीता आजाद, घनश्याम पटेल,वंदना सिंह, जयनाथ सिंह, श्री कृष्ण पाल,अखिलेश मिश्रा गुड्डू, सत्येंद्र राय,मंजू सरोज,राम दर्शन यादव,आजाद अरिमर्दन, हवलदार सिंह, नन्हकू राम सरोज, पंकज राय,आनंद सिंह, राकेश सिंह, निखिल राय, मृगांक शेखर सिन्हा,शोभित श्रीवास्तव,विवेक निषाद, जितेंद्र राय आदि भाजपा के वरिष्ठपदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।



