Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेशराजनीतिवाराणसी

वाराणसी:भाजपा महिला मोर्चा ने किया फल वितरण

सुशील कुमार मिश्र/ वाराणसी

भारतीय जनता पार्टी की ओर से काशी के सांसद व देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष में आयोजित किये जा रहे “सेवा पखवाड़ा” के अंतर्गत महिला मोर्चा द्वारा महानगर अध्यक्ष कुसुम सिंह पटेल के नेतृत्व में सभी 13 मंडलों में वृद्धाश्रम, सेवा बस्ती, बनवासी बस्ती तथा अनाथालयों में फल वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ।कार्यक्रम की महानगर संयोजक साधना सिंह ने बताया कि मुख्य रूप से सारनाथ विद्याश्रम वृद्धाश्रम, अपना घर वृद्धाश्रम दुर्गाकुंड, सेनपुरा सेवा बस्ती, विरदोपुर अंबेडकर बस्ती, रामनगर सेवा बस्ती, राजापुरा सेवा बस्ती, दुल्लीगढ़ई आदि सेवा बस्तियों मे महिला मोर्चा के पदाधिकारी द्वारा फल वितरण किया गया।कार्यक्रमों के दौरान मुख्य रूप से मीरा गुप्ता, मंजू सिंह, सुषमा सिंह, प्रज्ञा पांडेय, मीडिया प्रभारी अनीशा शाही, सुषमा शर्मा, गौरी यादव, अर्चना सिंह, माधुरी, तरूणा, सीमा यादव, सीता गुप्ता, सरिका गुप्ता, राधा राजभर, दीपशिखा, सोना मौर्या, निशि तिवारी, पूनम जायसवाल मौजूद रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button