Slide 1
Slide 1
सोनभद्र

सोनभद्र:यातायात पुलिस अभियान चलाकर आमजन को दे रही ट्रैफिक नियमों की जानकारी

हिन्दुस्तान संदेश/राकेश चंदेल

सोनभद्र। यातायात नवंबर माह के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में यातायात पुलिस निरंतर अभियान चलाकर ट्रैफिक नियमों की परवाह किए बगैर सड़क पर वाहन दौड़ाने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इस माह में अब तक यातायात पुलिस सैकड़ों वाहनों का यातायात नियमों क्षेत्राधिकारी यातायात डा चारु द्विवेदी ने रविवार को ओबरा व चोपन थाना क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया। चोपन के मलिन बस्ती में लाव-लश्कर के साथ पहुंची सीओ ने महिलाओं एवं बच्चों को यातायात नियमों के साथ साइबर अपराध से बचाव को जागरूक किया। महिला सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी। इसी तरह नगर के शीतला चौक पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डा धर्मवीर तिवारी के नेतृत्व में उपस्थित व्यापारियों को हेलमेट पहनने की अनिवार्यता, सड़क सुरक्षा के नियमों, ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपायों तथा महिलाओं को मिशन शक्ति के तहत हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 1930 व 112 की जानकारी दी गई। वहीं, यातायात प्रभारी निरीक्षक केके शुक्ला ने मौजूद लोगों को यातायात माह में सुरक्षित वाहन चलाने व ट्रैफिक नियमों का कड़ाई से पालन करने की नसीहत दी। कहा कि बुकलेट बाइक में मोडिफाइड सलेंसर लगाने पर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर भरत राय, अभय त्रिपाठी, दिनेश यादव, सूर्यप्रकाश, दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।

ई-चालान तक सिमटी कार्रवाई, ओवरलोड का खेल अभी भी है जारी

सड़क हादसों में कमी लाने व आमजन को ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरूक करने के लिए सोनांचल में यातायात नवंबर माह चलाया जा रहा है। इस माह के तहत यातायात पुलिस अभियान चलाकर ट्रैफिक नियमों का उलंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ ताबड़-तोड़ ई-चालान की कार्रवाई भी कर रही है। बावजूद इसके कोई सुधार दिखता नजर नहीं आ रहा है। यातायात पुलिस की कार्रवाई सिर्फ ई-चालान तक सीमट कर रह गई है। देखा जाए तो जिला मुख्यालय के प्रमुख शहर सोनभद्र नगर समेत अन्य इलाकों की सड़कों पर आज भी तमाम डग्गामार वाहन चालक ओवरलोड सवारियों को बैठाकर बेखौफ फर्राटा भरते मिल जाएंगे। हैरानी की बात तो यह है कि ओवरलोड सवारियों को ढ़ोने का यह खेल प्रतिदिन नगर के चट्टी-चौराहों पर तैनात यातायात पुलिस कर्मियों के सामने चलता है, बावजूद इसके जिम्मेदार इस पर कार्रवाई करने के बजाए बाइकों का ई-चालान काटने में व्यस्त है। उल्लेखनीय है कि रावटर््संगज से पन्नूगंज, घोरावल, सुकृत, चोपन, डाला आदि स्थलों को जाने वाले डग्गामार वाहनों से बेखौफ ओवरलोड सवारियों को ढ़ोया जा रहा है। वाहनों पर क्षमता से अधिक सवारियों के बैठने से आएदिन हादसे होते रहते हैं। लोगों ने पुलिस अधीक्षक से इस पर हस्तक्षेप करने की गुहार लगाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button