Slide 1
Slide 1
सोनभद्र

सोनभद्र:धान खरीद बन्द होने से किसानों में चिंता की लहर – श्रीकांत त्रिपाठी

राष्ट्रीय लोक दल ने खरीद शुरू कराने के लिए मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन।

पूर्वांचल नव निर्माण किसान मंच ने धान खरीद पर उठाया सवाल, किया सीबीआई जांच की मांग

राकेश चंदेल
हिन्दुस्तान संदेश/ सोनभद। समय से पूर्व ही जिले में धान खरीद लक्ष्य पूरा दिखाकर खरीद केन्द्रों पर धान खरीद बन्द किए जाने के मामले में राष्ट्रीय लोक दल के जिलाध्यक्ष श्रीकांत ने कहा धान खरीद केन्द्रों पर किसानों का धान खरीद बन्द होने से किसानों में चिंता आज किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंप कर खरीद शुरू कराने की मांग किया है। सोनभद्र में पंजिकृत 27 हजार किसानों के सापेक्ष अभी तक मात्र 16 हजार किसानों का धान खरीदा गया है। शेष ग्यारह हजार से अधिक किसानों का धान खरीद बाकी है। धान बेचने की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।

कहा यदि धान खरीद नहीं किया गया तो हजारों किसानों को बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा किसानों की मांग के समर्थन में कलेक्ट्रेट पहुंचे पूर्वांचल नव निर्माण किसान मंच के नेता गिरीश पाण्डेय ने जनपद सोनभद्र धान खरीद लक्ष्य सिर्फ कागजों पर पूरा करने का आरोप लगाते हुए धान खरीद की सीबीआई जांच कराने की मांग करते हुए दावा किया है कि यदि ईमानदारी से जांच हो तो 100 करोड़ से अधिक का भ्रष्टाचार बंदरबांट सामने आयेगा।  इस मौके पर प्रदेश सचिव राष्ट्रीय लोक दल राम सेवक पटेल, सुमित मिश्रा, पवन कुमार शुक्ला, प्रशांत विष्णु प्रताप सिंह, विकास पाण्डेय, गंगेश्वर पटेल, लवकुश पटेल, सुनील गुप्ता, सुरेश मिश्रा, आकाश मौर्या, प्रवीण यादव, चंदन सिंह, प्रदीप पटेल, सचिन तिवारी सहित दर्जनों किसान और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button