Slide 1
Slide 1
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिसोनभद्र

सोनभद्र:बिहार में एनडीए की जीत का भाजपाइयों ने मनाया जश्न, बांटी मिठाइयां

राकेश चंदेल
हिन्दुस्तान संदेश/ सोनभद्र। बिहार के विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली बंपर जीत के बाद भाजपा जिला कार्यालय में पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं के साथ जश्न मनाया। समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड, पार्टी के जिलाध्यक्ष नंदलाल, जिला प्रभारी अनिल सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश मिश्रा, नपा अध्यक्ष रूबी प्रसाद सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं ने नारेबाजी करते हुए जीत पर खुशी जताई। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। रुझानों में जैसे एडीए को बढ़त मिली, भाजपा कार्यकर्ता कार्यालय पर पहुंचने लगे। आतिशबाजी कर खुशी का इजहार करते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। जिला अध्यक्ष नंदलाल ने बताया कि पीएम मोदी का सीतामढ़ी की रैली का वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इस वीडियो में पीएम मोदी रैली को संबोधित करते हुए कह रहे हैं, हमें मां सीता का आशीर्वाद मिल गया है, हम बिहार में एक बार फिर सरकार बनाने जा रहे हैं, आप सब लोग विजय उत्सव की तैयारी कर लीजिए। एनडीए की अब तक की सबसे बड़ी विजय इस चुनाव में पक्की है, और इसलिए 14 तारीख के बाद मैं आपको कह रहा हूं कि विजय उत्सव की तैयारी कर लीजिए। जनता का मिजाज बताता है और कांग्रेस वालों की बातें भी बताती है कि वे बिहार हार गए हैं। इसलिए वे कारण तलाशने में लगे हुए हैं। इस मौके पर पूर्व सांसद राम सकल, नरेंद्र सिंह कुशवाहा, सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत, कृष्ण मुरारी गुप्ता, पुष्पा सिंह, संतोष शुक्ला, मनोज सोनकर, अमरेश पटेल, ई रमेश पटेल, सुनील सिंह, गुड़िया त्रिपाठी, अनूप तिवारी, बृजेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button