Slide 1
Slide 1
कुशीनगर

कुशीनगर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मनाई देवर्षि नारद जयंती, पत्रकारों किया सम्मान

मीडिया क्षेत्र में सकारात्मकता की जरूरत – डा.कौस्तुभ नारायण

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचार विभाग के तत्वाधान में आयोजित हुआ कार्यक्रम

हिन्दुस्तान संदेश
कुशीनगर।  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचार विभाग तत्वावधान मे गुरुवार को आद्य पत्रकार देवर्षि नारद जयंती के मौके पर पत्रकार सम्मान समारोह एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान पत्रकारों को सम्मानित व देवर्षि नारद के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया तथा नारद द्वारा किये गए कार्यो को आज की पत्रकारिता से जोडकर देवर्षि के पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया गया।

पडरौना नगर के एक मैरेज हाल मे निर्धारित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वक्ता प्रज्ञा प्रवाह विमर्श के केन्द्रीय टोली के सदस्य एवं बुद्ध पीजी कालेज के विभागाध्यक्ष डा.कौस्तुभ नारायण मिश्र, जिला संघचालक राम सिंगार ने भारत माता व देवर्षि नारद के चित्र पर पुष्पांजलि व दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य वक्ता श्री मिश्र ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में पत्रकारों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। पत्रकार, शिक्षक, अधिवक्ता समाज को गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है। नारद आद्य पत्रकार थे। वह लोककल्याण की कामना से एक दुसरे को खबर से अवगत कराते थे। लोक में घटित घटनाओं का फैलाव देने का काम नारद करते थे। मीडिया क्षेत्र में नकारात्मकता से जुड़ी खबरों की डिमांड बढ़ी है। सकारात्मकता की जरूरत है।

प्रचार से प्रसिद्धि पाने वाले पत्रकार नहीं, जिनकी प्रसिद्धि से प्रचार हो वह पत्रकार हैं। उन्होने कहा कि पत्रकार दुनिया और समाज को रास्ता दिखाने का कार्य करते है। पत्रकार के लिए समय के साथ परिस्थितियां बदलीं है, सुविधाएं बढ़ी है। सोशल मीडिया का चलन बढ़ा है। प्रकृति, लोक, समाज का कल्याण हो ऐसी पत्रकारिता करने की जरूरत है।कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रापए के प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश द्विवेदी तथा संचालन जिला प्रचार प्रमुख नत्थू शर्मा ने किया। इस दौरान सह जिला संघचालक महेन्द्र, विधायक मनीष जायसवाल, चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष जायसवाल बुलबुल, जिला प्रचारक अभय, जिला कार्यवाह रवि कीर्ति, कार्यक्रम संयोजक आदित्य प्रकाश, सह संयोजक धनंजय मिश्रा, नगर कार्यवाह दीनानाथ, सह कार्यवाह रामाश्रय, सुमंत कुशवाहा, सुनील पटेल आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट – संजय चाणक्य

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button