Slide 1
Slide 1
कुशीनगरब्रेकिंग न्यूज़

अलीगढ़: शासकीय अधिवक्ता के शोषण से परेशान महिला ने चलाई चप्पल

अलीगढ़। न्यायालय जो की न्याय का मंदिर होता हैं वही शोषण से परेशान महिलाएं न्याय के लिए अधिवक्ता के पास जाती हैं परंतु जब अधिवक्ता ही शोषण करने लगे तो महिलाएं कोर्ट के लिए कहां जाएंगी। ऐसा ही मामला जनपद में देखने को मिला जिसमें की पिछले दिनों एक महिला अपने अधिवक्ता ललित पुंढीर जो की कहने को तो शासकीय अधिवक्ता है परंतु उन्होंने है न्याय की आस में आई महिला के साथ ही शोषण करना शुरू कर दिया। इस बात का खुलासा तब हुआ जब अधिवक्ता ललित पुंढीर ने हर बार की तरह उस महिला को एक होटल में बुलाया लेकिन महिला आने में लेट हो गई तो ललित पुंढीर ने महिला पर गालियों की बरसात करदी। फिर क्या था महिला को यह बर्दाश्त नहीं हुआ और महिला ने अधिवक्ता पर चप्पलों की बरसात करदी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हुआ।

जानकारी अनुसार महिला दिल्ली के अस्पताल से एमबीबीएस कर रही है। महिला ने बताया कि ललित पुंढीर आए दिन किसी न किसी बहाने उसको बुलाते रहते थे। वही इस बारे में शासकीय अधिवक्ता ललित पुंढीर से जब बात की गई तो उनका कहना था कि महिला से हमारा पर्सनल मैटर था और हमारा समझोता हो गया है। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि आखिर महिला ने इतना ड्रामा क्यों किया जब पर्सनल मैटर था।  यह भी अवगत कराना है कि शासकीय अधिवक्ता को प्रदेश सरकार नामित करती हैं। पर जब पास्को एक्ट कोर्ट में तैनात अधिवक्ता ही इस प्रकार की घिनौनी हरकत करेंगे तो महिलाओ को क्या न्याय मिलेगा। अब देखना होगा कि महिलाओं की हितेसी सरकार ऐसे अधिवक्ता पर क्या कार्यवाही करेगी यह समय बताएगा। क्या सरकार ऐसे अधिवक्ता का शासकीय होडा खत्म कर हाई कोर्ट को लिखेगी।

रिपोर्ट – आकाश वर्मा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button